---Advertisement---

Jaiphal For Cold And Cough : मौसम बदलते ही बच्चे को जकड़ लेता है जुकाम, जायफल का ये नुस्खा करेगा कमाल

---Advertisement---

Jaiphal For Cold And Cough : बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हर किसी को हो जाती है। लेकिन छोटे बच्चे इसमें ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि उनकी इम्यूनिटी अभी पूरी तरह मजबूत नहीं होती।

थोड़ी सी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है। ऐसे समय में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे बहुत काम आते हैं।

उन्हीं में से एक है जायफल (Nutmeg) का उपाय, जो बच्चों को सर्दी-जुकाम और पेट की कई परेशानियों से राहत देता है।

बच्चों के सर्दी-जुकाम में कैसे करें जायफल का इस्तेमाल?

अगर बच्चे को हल्का-फुल्का जुकाम, नाक बहना या सीने में कफ जमने की समस्या हो, तो जायफल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

सबसे पहले एक जायफल लेकर किसी पत्थर की चौकी या सिल पर पानी डालकर उसे घिस लें।

जायफल घिसने से बहुत ही कम मात्रा में पेस्ट तैयार होगा, लेकिन पानी मिलाने से वह पर्याप्त हो जाता है।

इस पेस्ट की थोड़ी-सी मात्रा रात को बच्चे के सीने और तलवों पर हल्के हाथों से लगा दें।

क्यों फायदेमंद है जायफल?

गर्माहट पहुंचाता है – जायफल लगाने से शरीर को हल्की गर्माहट मिलती है, जिससे जुकाम और कफ में आराम आता है।

बेहतर नींद दिलाता है – नाक बंद या कफ से परेशान बच्चा आसानी से सो नहीं पाता, जायफल लगाने से उसे चैन की नींद मिलती है।

पाचन को दुरुस्त करता है – जायफल बच्चों के कमजोर डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। पेट दर्द, गैस, डायरिया या अपच जैसी दिक्कतों में यह कारगर है।

शांत और आरामदायक असर – जायफल देने से बच्चा बेचैन नहीं होता और उसका मूड भी शांत रहता है।

कब न करें इस्तेमाल?

अगर बच्चे को ज्यादा बुखार, तेज खांसी या लगातार परेशानी हो रही है तो सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहें। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment