Jio Recharge : अगर आप अलग-अलग OTT सर्विसेज का कंटेंट देखने के चक्कर में हर बार नया सब्सक्रिप्शन ले-लेकर परेशान हो जाते हैं, तो अच्छी खबर।
अब आपका ये झंझट खत्म। एक ही Jio recharge से आपका काम बन सकता है। रिलायंस जियो की तरफ से पेश किए जा रहे प्रीपेड प्लान्स के लाइनअप में ऐसे कई recharge टैरिफ हैं, जो न सिर्फ एक-दो बल्कि पूरे 10 OTT platforms का फ्री एक्सेस देते हैं।
जी हां, सिर्फ एक Jio recharge करके आप Sony LIV से लेकर Hoichoi तक सबका मजा ले सकते हैं। आइए, हम आपको इन Jio prepaid plans के बारे में डिटेल में बताते हैं, ताकि आप आसानी से चुन सकें।
पहला 175 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
जियो का सबसे किफायती OTT भरा प्लान है ये 175 रुपये वाला, जो पूरी तरह डेटा-ओनली पैक है। इस Jio recharge से आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, साथ में 10GB एक्स्ट्रा डेटा। चूंकि ये डेटा ओनली प्लान है, तो इसमें कोई वॉइस कॉलिंग या डेली SMS जैसे बेनिफिट्स नहीं हैं। लेकिन OTT lovers के लिए ये कमाल का है।
सब्सक्राइबर्स को Sony LIV, ZEE5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal और Hoichoi जैसे 10 OTT platforms का एक्सेस मिलता है। आप JioTV Mobile ऐप के जरिए इनका सारा कंटेंट एंजॉय कर सकते हैं। अगर आपका फोकस सिर्फ OTT subscription पर है, तो ये Jio prepaid plan आपके लिए परफेक्ट है।
दूसरा 445 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
अगर आपको डेली डेटा या अनलिमिटेड 5G डेटा की जरूरत है, तो ये 445 रुपये वाला Jio recharge प्लान बेस्ट चॉइस साबित होगा। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा मिलता है। ऊपर से, सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS का ऑप्शन भी। एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी ये Jio prepaid plan देता है।
OTT के मामले में ये भी कमाल का है – एक साथ 10 OTT platforms का एक्सेस, जिनमें Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal और Hoichoi जैसे नाम शामिल हैं। जियो इन दिनों चुनिंदा स्पेशल ऑफर्स भी चला रही है, जो इस recharge से टॉप-अप करने वालों को एक्स्ट्रा बेनिफिट देते हैं। तो, अगर आप OTT subscription के साथ डेटा और कॉलिंग सब चाहते हैं, तो ये Jio recharge ट्राई करें।









