---Advertisement---

Joint Pain Water Connection : सावधान! खड़े होकर पानी पीने की आदत से घुटनों को हो सकता है नुकसान

---Advertisement---

Joint Pain Water Connection : पानी हमारे जीवन की सबसे जरूरी जरूरतों में से एक है। बिना खाने के हम कुछ समय तो रह सकते हैं, लेकिन बिना पानी के एक दिन भी गुजारना लगभग नामुमकिन है।

यह सिर्फ हमारी प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर के लिए एक तरह का हेल्थ टॉनिक भी है। इसलिए यह जरूरी है कि हम सिर्फ पानी पीने तक ही सीमित न रहें, बल्कि इसे सही तरीके से पीना सीखें।

आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि “खड़े होकर पानी पीना घुटनों के लिए नुकसानदेह है” या “इससे जोड़ कमजोर हो जाते हैं।” लेकिन क्या यह सच है? क्या सच में पानी पीने का तरीका हमारे जोड़ों की सेहत को प्रभावित करता है?

लोगों की मान्यता और उसकी सच्चाई

कई लोगों का मानना है कि जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी सीधे घुटनों और जोड़ों तक चला जाता है। यही वजह है कि घुटनों में दर्द या जोड़ों में समस्या जल्दी शुरू हो जाती है। हालांकि यह केवल सुनी-सुनाई बातें हैं।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। पानी हमारी खाने की तरह फूडपाइप यानी ग्रासनली से सीधे पेट में जाता है, और वहां से पाचन (डाइजेशन) या फिल्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होती है।

इसका मतलब है कि पानी घुटनों या जोड़ों तक सीधे नहीं पहुंच सकता। इस लिहाज से खड़े होकर पानी पीने से घुटने कमजोर नहीं होते।

पानी पीने के सही तरीके

हालांकि पानी पीते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि हम इसे जल्दबाजी में न पिएं। एक्सपर्ट्स की राय है कि पानी हमेशा धीरे-धीरे, आराम से, घूंट-घूंट भरकर पीना चाहिए।

कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं:

रोजाना 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए।

पानी कभी भी बहुत कम या ज्यादा मात्रा में न पिएं। दोनों ही शरीर के लिए नुकसानदेह हैं।

खाने के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए सही रहता है।

सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले एक गुनगुना गिलास पानी पीना भी लाभकारी होता है।

तो अब साफ हो गया कि खड़े होकर पानी पीना घुटनों या जोड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता। यह केवल मिथक है।

असली चीज़ यह है कि पानी को सही मात्रा में और सही तरीके से पीना चाहिए। याद रखें, स्वस्थ जीवन के लिए पानी पीने का तरीका और समय बहुत मायने रखता है।

जल्दी में पानी पीने से पाचन और शरीर की हाइड्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए इसे हमेशा आराम से लेना चाहिए।

आपकी सेहत आपकी आदतों में छिपी होती है, इसलिए छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही समय और सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment