---Advertisement---

Karwa Chauth Puja Timing : जानें कब खाएं सरगी, पूजन और चांद दर्शन का परफेक्ट टाइमिंग

---Advertisement---

Karwa Chauth Puja Timing : करवा चौथ हिंदू संस्कृति में एक अत्यंत प्रिय त्योहार है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में यह पर्व विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाता है।

साल 2025 में करवा चौथ 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:40 बजे से प्रारंभ होगा और महिलाएं सूर्योदय से पहले ही सरगी खाकर व्रत शुरू कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त को अत्यंत शुभ माना गया है।

इस लेख में हम आपको करवा चौथ की पूजा विधि, सरगी खाने का समय, सामग्री और चांद दिखने का सही समय विस्तार से बताएंगे।

करवा चौथ की तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर शाम 07:38 बजे तक रहेगी।

करवा चौथ में किसकी पूजा की जाती है

व्रती महिलाएं इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, गणेश जी और करवा माता की विधिवत पूजा करती हैं। शाम को चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

करवा चौथ व्रत का समय 2025

व्रत प्रारंभ: सुबह 06:19 बजे

व्रत समाप्त: रात 08:13 बजे

कुल व्रत अवधि: लगभग 13 घंटे 54 मिनट

ध्यान दें कि व्रत केवल चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूर्ण माना जाता है। अलग-अलग शहरों में चांद दिखने का समय भिन्न हो सकता है।

करवा चौथ पूजा सामग्री

शिव परिवार और करवा माता की तस्वीर/चित्र

टोंटीदार करवा व ढक्कन

दीपक, अक्षत (साबुत चावल), कच्चा दूध, शक्कर, फूल, अगरबत्ती, शहद, चंदन

बिंदी, चुनरी, साड़ी, बिछुआ, मेहंदी, सिंदूर, रुई, कपूर

जल का लोटा, पीली मिट्टी (गौरी बनाने के लिए), लकड़ी का आसन

भोग के लिए मिठाई, आठ पूरियों की अठावरी, हल्दी और दक्षिणा

करवा चौथ पूजा विधि

शाम के समय महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की विधिवत पूजा करती हैं। पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा का पाठ किया जाता है।

चांद निकलने पर महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं और अर्घ्य देती हैं। इसके बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर पानी या मिठाई खाकर व्रत का पारण करती हैं।

करवा चौथ सरगी खाने का समय

इस साल सरगी खाने का सबसे शुभ समय ब्रहम मुहूर्त सुबह 04:40 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा। यह समय करवा चौथ व्रत के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

शुभ पूजा मुहूर्त: शाम 05:57 बजे से 07:11 बजे तक

पूजा की कुल अवधि लगभग 1 घंटा 14 मिनट होगी।

करवा चौथ का चांद दिखने का समय

चंद्रमा का दर्शन इस साल रात 08:13 बजे होगा। अलग-अलग शहरों में चांद दिखने का समय थोड़ी भिन्नता के साथ हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment