Kesar Malai Face Pack : गर्मियों में धूप में बाहर निकलना अक्सर टैनिंग की समस्या पैदा कर देता है। सूर्य की UV किरणें हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।
इसके अलावा खराब खान-पान, अनियमित नींद और गलत लाइफस्टाइल भी स्किन को डल और फीका बना सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा चमकदार, साफ और टैनिंग-मुक्त रहे, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
यहां हम आपको केसर मलाई (Malai Kesar) फेस पैक के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन की इन समस्याओं को दूर करेगा, वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।
केसर मलाई फेस पैक के फायदे
Natural Brightening : केसर में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं जो स्किन के रंग को निखारते हैं और डार्कनेस को कम करते हैं।
UV Protection : इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाते हैं।
Dark Spot & Pigmentation Reduction : यह फेस पैक डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।
Hydration & Softness : त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
Natural Glow : नियमित उपयोग से त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आता है और डलनेस दूर होती है।
Kesar Malai Face Pack बनाने की सामग्री
- 4-5 केसर की कलियां
- 1–2 टीस्पून गुनगुना दूध
- 2 टेबलस्पून ताजी दूध की मलाई
- 1 टीस्पून गुलाब जल
बनाने की विधि
केसर की कलियों को गुनगुने दूध में 15–20 मिनट तक भिगो दें। ताजी मलाई को 5–10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें।
भिगोए हुए केसर को मलाई में अच्छी तरह मिलाएं। अगर चाहें तो इसमें 1 टीस्पून गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
मिश्रण को एक साफ कटोरी में रखें।
अप्लाई करने का तरीका
सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें। तैयार फेस पैक को ब्रश या हाथ से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
20–25 मिनट के लिए लगे रहने दें। समय पूरा होने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।
चेहरे को धोने के बाद हल्की मसाज करें या मॉइश्चराइजर लगाएं।







