---Advertisement---

Kia Seltos Facelift : नई किआ सेल्टोस टेस्टिंग में फिर आई नजर, जानिये भारत में लॉन्च कब?

---Advertisement---

Kia Seltos Facelift : किआ मोटर्स की पॉपुलर SUV Kia Seltos का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार मिली झलक से साफ है कि कंपनी इसमें बड़ा डिजाइन अपडेट देने वाली है। नई Kia Seltos में पहले से ज्यादा आक्रामक फ्रंट लुक देखने को मिलेगा, जिसमें नई ग्रिल, वर्टिकल LED DRL और स्टैक्ड हेडलैम्प्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ट्राएंगल-शेप रियर क्वार्टर ग्लास और नए बंपर भी नजर आए हैं। खासकर रियर प्रोफाइल में C-शेप LED टेललाइट्स और हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प इसे और भी मॉडर्न बनाते हैं। Kia Seltos के फैंस को ये नया लुक देखकर दिल खुश हो जाएगा!

धांसू होगा Kia Seltos का इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो असली बदलाव कैबिन में नजर आने वाले हैं। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, नेक्स्ट-जेन Kia Seltos में नया डैशबोर्ड लेआउट, प्रीमियम मैटेरियल और टेक्सचर मिल सकते हैं। साथ ही बड़ी टचस्क्रीन और फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

फीचर्स लिस्ट में वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड ड्राइवर सीट विद मेमोरी, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। Kia Seltos को ये अपग्रेड्स मिलने से ये SUV और भी प्रीमियम फील देगी, जो ड्राइवर्स को लंबी राइड्स पर आराम देगी।

कुछ ऐसा होगा Kia Seltos का पावरट्रेन

जहां तक इंजन ऑप्शंस की बात है तो मौजूदा 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L डीजल और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रहने वाले हैं। हालांकि, चर्चा है कि आगे चलकर कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन भी ला सकती है। कुछ मार्केट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है लेकिन भारत में इसकी संभावना अभी साफ नहीं है।

ऐसे में कार लवर्स के लिए नेक्स्ट-जेन Kia Seltos एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है नई Kia Seltos साल 2025 के लास्ट या 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment