Kia Telluride : तीन-रो वाली सीटिंग, बड़े साइज और प्रीमियम फीचर्स की वजह से 2027 Kia Telluride पहले ही नॉर्थ अमेरिका जैसे बाजारों में जबरदस्त हिट रही है।
लेकिन अब इसका नया अवतार 2025 लॉस एंजेलिस ऑटो शो में सामने आया, और पहली ही झलक में साफ दिख गया कि आने वाले सालों में यह SUV प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा धमाका करने वाली है। नया मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश, ज्यादा फीचर-लोडेड और ज्यादा पावरफुल है।
Bold Design, Bigger Presence
2019 में लॉन्च होने के बाद से ही Kia Telluride कंपनी की फ्लैगशिप ICE SUV रही है। Sorento से ऊपर पोज़िशन की गई यह SUV अब एक बिल्कुल नए, मस्क्युलर लुक में दिखती है।
इसके फ्रंट में बड़ा और बेहद एग्रेसिव ग्रिल है, जिसके दोनों ओर वर्टिकल स्टैक्ड LED हेडलाइट्स और वर्टिकल DRLs लगे हैं।
भारी-भरकम बंपर, मस्क्युलर बोनट और फॉक्स स्किड प्लेट इसे असली ऑफ-रोड वॉरियर जैसा अवतार देते हैं। इस सेगमेंट में Kia Telluride की नई डिज़ाइन काफी बोल्ड और इम्पैक्टफुल लगती है।
Range Rover जैसी साइड प्रोफ़ाइल
साइड प्रोफाइल साफ-सुथरी और फ्लैट ग्लास एरिया वाली है, जो काफी हद तक Range Rover की याद दिलाती है। फ़्लश डोर हैंडल्स, सटल फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन और मोटा D-पिलर इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।
टॉप वेरिएंट में मिलने वाले 8-स्पोक अलॉय व्हील्स इसे एक्सक्लूसिव अपील देते हैं। पीछे से देखें तो क्लीन वर्टिकल टेल-लैंप्स, Bold Telluride लेटरिंग और स्लीक लाइन्स SUV को एक क्लास-लीडिंग डिज़ाइन का स्टेटस देती हैं। यहां भी Kia Telluride की प्रीमियम फील साफ नजर आती है।
Premium Interior: एक असली लग्ज़री लाउंज
इंटीरियर इस बार सबसे बड़ा हाइलाइट है। अंदर मिलता है शानदार 30-इंच Trinity Display—
- 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन
- 5-इंच डिजिटल AC कंट्रोल डिस्प्ले
- 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
यह सेटअप काफी हद तक Kia Syros और Syros EV जैसा दिखता है।
कैनबिन में रियल लेदर, रियल वुड, रियल वूल और मेटल एक्सेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी SUV को लग्ज़री कार जैसा प्रीमियम लाउंज फील देता है। कुल मिलाकर Kia Telluride पहले से कहीं ज्यादा हाई-एंड और मॉडर्न बन चुकी है।
Engine: अब और ज्यादा पावरफुल
Kia ने इस बार बड़ा बदलाव करते हुए 3.8L V6 इंजन की जगह दो नए 2.5L 4-सिलेंडर इंजन्स दिए हैं:
- 2.5L Turbo Petrol
- 274 bhp
- 8-speed automatic
- FWD
- 2.5L Hybrid
- 329 bhp (कंबाइंड पावर)
- 1.65 kWh बैटरी + इलेक्ट्रिक मोटर
नई पावरट्रेन के साथ Kia Telluride न सिर्फ ज्यादा पावरफुल हुई है, बल्कि ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट भी होने की उम्मीद है।









