---Advertisement---

Laughter Chefs 2 Winner : जीत के बाद Elvish का भावुक नोट वायरल, इंस्टाग्राम पर बरसे फैंस के कमेंट

---Advertisement---

Laughter Chefs 2 Winner : कलर्स चैनल का सुपरहिट कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का ताज आखिरकार यूट्यूबर एल्विश यादव और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी ने अपने नाम कर लिया है।

इस जीत ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। जीत के बाद एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस और दोस्त इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एल्विश ने दिखाई ट्रॉफी की झलक

यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण कुंद्रा के साथ ट्रॉफी थामे कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ की पूरी टीम से लेकर एल्विश का परिवार तक नजर आ रहा है। इन फोटोज के साथ एल्विश ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जो फैंस के दिलों को छू रहा है। ये तस्वीरें और कैप्शन देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

क्या लिखा एल्विश ने अपने कैप्शन में?

एल्विश ने अपने पोस्ट में दिल से दिल तक बात लिखी। उन्होंने कहा, “कभी नहीं सोचा था कि इस शो में हिस्सा लेकर मुझे इतना प्यार मिलेगा। आप सभी ने जो प्यार और सपोर्ट दिखाया, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरी पूरी टीम को दिल से शुक्रिया। आप सबके साथ काम करने में बहुत मजा आया। इस शो ने मुझे ऐसा एहसास दिलाया जैसे मैं एक परिवार का हिस्सा हूं।

 

कलर्स टीवी को मुझे ये मौका देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी ‘लाफ्टर शेफ्स’ फैमिली, आप सबको ढेर सारा प्यार और मैं आपको हमेशा याद करूंगा।” इस इमोशनल नोट ने फैंस का दिल जीत लिया।

अली गोनी ने भी लुटाया प्यार

एल्विश की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी इस पोस्ट पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। शो में नजर आए एक्टर अली गोनी ने भी एल्विश की पोस्ट पर दिल वाला इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। बता दें, अली गोनी पिछले सीजन के विनर रह चुके हैं और इस बार भी शो में अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment