Infinix Hot 60 5G+ : क्या आप 12 हजार रुपये के बजट में एक शानदार 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें दमदार बैटरी, अच्छा रैम और गेमिंग के लिए पावरफुल चिपसेट हो? अगर हां, तो Infinix Hot 60 5G+ फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस फोन में 5200 mAh की लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 50MP का प्राइमरी AI कैमरा जो 1440p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, और पंच-होल डिज़ाइन वाला बड़ा डिस्प्ले इस फोन को खास बनाता है। इतना सब कुछ सिर्फ 12 हजार रुपये के बजट में। आइए, Infinix Hot 60 5G+ फोन के बारे में पूरी जानकारी और इसकी मौजूदा कीमत जानते हैं।
Infinix Hot 60 5G+ की कीमत
Infinix Hot 60 5G+ फोन भारत में 6GB रैम वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन खास बात ये है कि इसमें 6GB रैम बूस्टेड है, यानी कुल मिलाकर आपको 12GB रैम मिलता है। अभी 25% डिस्काउंट के साथ यह फोन सिर्फ 10,499 रुपये में उपलब्ध है।
इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5% अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है जिसे आप Infinix Hot 60 5G+ के साथ एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको 9,990 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Infinix Hot 60 5G+ में 6.7 इंच का HD Plus IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो पंच-होल डिज़ाइन के साथ आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और विजुअल्स देता है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसकी पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
सबसे अच्छी बात, इसमें पांडा ग्लास प्रोटेक्शन है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। फोन में IP64 रेटिंग भी है, जो इसे डस्ट और वॉटर स्प्लैश से बचाता है। यह फोन शैडो ब्लू, टुंड्रा ग्रीन और स्लीक ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस
Infinix Hot 60 5G+ में MediaTek Dimensity 7020 SoC प्रोसेसर है, जो 6GB LPDDR5X रैम के साथ आता है। यह रैम वर्चुअल रैम के जरिए 12GB तक बढ़ाई जा सकती है। इससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी जैसे हैवी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। फोन में 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Infinix Hot 60 5G+ में हाइपर इंजन 5.0 लाइट गेमिंग टेक्नोलॉजी और Xboost AI गेम मोड है, जो 90FPS तक गेमप्ले को सपोर्ट करता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन एकदम बेस्ट है।
कैमरा और बैटरी
Infinix Hot 60 5G+ के रियर में 50MP का प्राइमरी AI कैमरा है, जो डुअल LED फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1440p वीडियो रिकॉर्डिंग को 30FPS पर सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5200 mAh की दमदार बैटरी है, जो सामान्य यूज में आसानी से दो दिन का बैकअप देती है। फोन के साथ 18W फास्ट चार्जर भी मिलता है, जिससे आपको अलग से चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं है।









