LIC Jeevan Umang : LIC Jeevan Umang एक ऐसा शानदार प्लान है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग ले सकते हैं। सिर्फ 90 दिन के बच्चे से लेकर 55 साल तक के व्यक्ति इस पॉलिसी को ले सकते हैं। ये नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग प्लान है जिसमें लाइफ कवर के साथ-साथ सर्वाइवल बेनिफिट और मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलता है। यानी जिंदगी भर सुरक्षा और पैसा दोनों।
सिर्फ ₹1302 महीना लगाकर कमाएँ ढेर सारा पैसा
मान लीजिए आप 30 साल की उम्र में LIC Jeevan Umang पॉलिसी शुरू करते हैं और हर महीने सिर्फ ₹1302 (सालाना करीब ₹15,600) जमा करते हैं। 30 साल तक कुल निवेश होता है लगभग ₹4.68 लाख। प्रीमियम भरना बंद होने के बाद आपको हर साल करीब ₹40,000 मिलने शुरू हो जाते हैं। ये पैसा तब तक आता रहेगा जब तक आप 100 साल के नहीं हो जाते।
अगर आप 100 साल तक जिंदा रहे तो कुल गारंटीड इनकम होगी करीब ₹27.60 लाख। यानी छोटी-छोटी बचत से जिंदगी भर स्थिर आय! LIC Jeevan Umang ऐसा प्लान है जिसमें थोड़ा पैसा लगाकर लंबे समय तक मोटा रिटर्न मिलता है।
100 साल तक सुरक्षा + टैक्स में भारी छूट
LIC Jeevan Umang सिर्फ इनकम ही नहीं देता, बल्कि 100 साल तक पूरा लाइफ कवर भी देता है। अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाए तो नॉमिनी को पूरा सम एश्योर्ड मिलता है। साथ ही टैक्स के मामले में भी ये कमाल का है – प्रीमियम पर Section 80C के तहत छूट और मैच्योरिटी/सर्वाइवल बेनिफिट पर Section 10(10D) के तहत टैक्स फ्री। यानी सुरक्षा, इनकम और टैक्स बचत – तीनों एक साथ।
ये प्लान किसके लिए बेस्ट है?
LIC Jeevan Umang उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बच्चों के भविष्य, अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग या परिवार को स्थिर आय देना चाहते हैं। लंबे समय तक पैसा और सुरक्षा दोनों चाहिए तो ये सबसे बढ़िया ऑप्शन है। छोटी उम्र में शुरू करोगे तो फायदा और भी ज्यादा होगा।









