Motorola Razr 60 Ultra : अगर आप भी फोल्डेबल फोन का शौक रखते हैं और Motorola Razr 60 Ultra को देखकर लार टपक रही थी, तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है! अमेज़न पर चल रही लिमिटेड टाइम डील में ये प्रीमियम फ्लिप फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Motorola Razr 60 Ultra का असली दाम है 89,998 रुपये (16GB RAM + 512GB स्टोरेज), लेकिन अभी सीधे 10,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट चल रहा है। यानी कीमत सीधे 79,998 रुपये हो जाती है। ऊपर से SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,499 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।
और सबसे बड़ी बात – एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 44,250 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट! मतलब सही डील पकड़ी तो Motorola Razr 60 Ultra सिर्फ 40-45 हजार में घर आ सकता है। ये धमाका ऑफर सिर्फ 30 नवंबर तक है, जल्दी करो।
Motorola Razr 60 Ultra के धांसू फीचर्स
ये फोन देखते ही दिल खुश हो जाता है। बाहर की तरफ 4 इंच का QuickView pOLED LTPO सेकेंडरी डिस्प्ले है, 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ। अंदर खोलो तो 6.96 इंच का बड़ा FlexView 1.5K pOLED LTPO मेन डिस्प्ले, वो भी 165Hz रिफ्रेश रेट वाला। दोनों डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक प्रोटेक्शन भी है –
खरोंच से बेफिक्र
परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, 16GB LPDDR4x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज। मतलब गेमिंग, मल्टीटास्किंग, सब कुछ सुपर स्मूथ चलेगा।
कैमरा तो कमाल का है
पीछे डुअल कैमरा सेटअप – 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ) + 50MP अल्ट्रावाइड। सामने भी 50MP सेल्फी कैमरा। दिन हो या रात, फोटो-वीडियो एकदम प्रो लेवल आएंगे।
बैटरी, चार्जिंग और बाकी फीचर्स
4700mAh बैटरी + 68W फास्ट चार्जिंग। एक बार चार्ज करके पूरा दिन आराम से निकाल लोगे। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP48 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, 5G सब कुछ है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स + Dolby Atmos। और सबसे अच्छी बात – ये फोन सीधे Android 15 पर चलता है।









