Liquor Shop License : बहुत से लोग सोचते हैं कि बस पैसे फेंको और शराब की दुकान (liquor shop license) खुल जाएगी। अरे भाई, ऐसा बिल्कुल नहीं है। सरकार शराब की दुकानों का लाइसेंस देने के लिए ई-लॉटरी (e-lottery system) चलाती है, जो पूरी तरह पारदर्शी लेकिन बेहद मुश्किल प्रक्रिया है।
हर साल आबकारी विभाग (Excise Department) आवेस मांगता है। पहले आपको उसकी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। लेकिन हर कोई अप्लाई नहीं कर सकता। उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए, क्रिमिनल रिकॉर्ड बिल्कुल क्लीन होना चाहिए। अगर कोई केस दर्ज है, तो बाहर हो जाओगे। कई राज्यों में तो सीधा ऑक्शन (liquor shop auction) होता है – जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई, वही ले उड़ा लाइसेंस।
जेब में होने चाहिए 15-20 लाख रुपये कम से कम
शराब का ठेका (liquor shop business) शुरू करने के लिए सिर्फ लाइसेंस फीस ही नहीं, पूरा सेटअप चाहिए। छोटी बीयर शॉप का लाइसेंस भी डेढ़ लाख रुपये (लगभग ₹1.5 लाख) से शुरू हो जाता है। परमिट रूम (permit room/bar) खोलना है तो 5-6 लाख तक चला जाता है। ये तो सिर्फ सरकार को देने वाले पैसे हैं।
असली खेल तो बाद में शुरू होता है – दुकान का किराया या खरीद, इंटीरियर, बिजली-पानी कनेक्शन, स्टाफ की सैलरी और सबसे बड़ा खर्चा – शुरुआती शराब का स्टॉक! कुल मिलाकर 15 से 20 लाख रुपये (liquor shop investment) तो आराम से लग ही जाते हैं। बिना इतने बजट के सपने में भी मत सोचना।
लाइसेंस मिलने के बाद शुरू होती है असली परीक्षा
मान लो लॉटरी लग गई, पैसे जमा कर दिए – अब सोच रहे हो मालिक बन गए? बिल्कुल नहीं! शराब का ठेका (liquor shop rules) सरकार की सख्त निगरानी में चलता है। 18 साल से कम उम्र वालों को शराब बेची तो लाइसेंस तुरंत कैंसल। दुकान खोलने-बंद करने का टाइम जिला प्रशासन तय करता है, आपकी मर्जी नहीं चलेगी।
MRP से एक रुपया ज्यादा लिया तो पकड़े गए! ओवररेटिंग की शिकायत आई नहीं कि लाइसेंस सस्पेंड। मतलब ये बिजनेस अनुशासन और ईमानदारी मांगता है, वरना एक गलती और सब खत्म।
हर साल रिन्यूअल कराओ, वरना धंधा बंद
सबसे बड़ा झटका – शराब का लाइसेंस (liquor license renewal) सिर्फ एक साल के लिए होता है। हर वित्तीय वर्ष खत्म होते ही रिन्यूअल कराना पड़ता है। फीस जमा करो, कागजात पूरे करो। थोड़ी सी लापरवाही हुई तो अगले साल फिर लॉटरी के चक्कर में पड़ो। यानी हर साल सरकार के सामने साबित करो कि तुम लायक हो।









