---Advertisement---

Lotus Leaf Tea Health Benefits : रोज़ाना पीजिए कमल पत्तों की चाय, मिलेगी गजब की एनर्जी और इम्यूनिटी

---Advertisement---

Lotus Leaf Tea Health Benefits : अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और अक्सर नए-नए फ्लेवर ट्राई करते रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं।

ग्रीन टी, ब्लैक टी या हर्बल टी के अलावा अब लोग धीरे-धीरे कमल के पत्तों की चाय (Lotus Leaf Tea) की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। यह चाय स्वाद में हल्की और सेहत के लिहाज से बेहद गुणकारी मानी जाती है।

कमल की पत्तियों में विटामिन B1, विटामिन C और कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं बनाते।

आइए जानते हैं, कमल की पत्तियों की चाय के फायदे और इसे घर पर बनाने का सही तरीका।

कमल पत्ती की चाय के फायदे

संक्रमण से बचाव

शोध बताते हैं कि कमल की पत्तियों में ऐसे प्राकृतिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया के लिए विषाक्त माहौल तैयार करते हैं।

इस वजह से नियमित रूप से इस चाय का सेवन करने से इंफेक्शन फैलने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

कमल के पत्तों में मौजूद कुछ खास पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

अध्ययनों के अनुसार, डाइट में नियमित रूप से कमल का इस्तेमाल करने से डायबिटीज के लक्षणों में सुधार देखा गया है।

सूजन और दर्द में राहत

कमल की पत्तियों में मौजूद गुण शरीर की सूजन को कम करने का काम करते हैं। यह आर्थराइटिस, IBD और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों में फायदेमंद हो सकती है।

तनाव और चिंता से छुटकारा

अगर आप स्ट्रेस या एंग्जायटी से जूझ रहे हैं, तो कमल की चाय का सेवन मददगार साबित हो सकता है। यह नर्वसनेस, हाथ-पैरों के ठंडे होने और बेचैनी को कम करने में असरदार है।

दिमाग को एक्टिव रखे

यह चाय मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह माइंड को एक्टिव रखने, मेमोरी को शार्प बनाने और फोकस बढ़ाने में मदद करती है।

कमल पत्तियों की चाय बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले कमल की पत्तियों को अच्छे से धो लें। एक पैन में पानी उबालें और उसमें पत्ते डाल दें। कुछ देर तक उबालने के बाद इसमें चाय पत्ती डालें।

उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और इसे छान लें। चाहें तो स्वाद के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं।

आपकी हेल्दी और रिफ्रेशिंग कमल पत्तियों की चाय तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment