Lucky Plants For Home : वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है।
ये पौधे घर में खुशियों और समृद्धि का वातावरण बनाते हैं। अगर आप अपने घर में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो जानिए वास्तु के अनुसार किन 5 पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है।
मनी प्लांट (Money Plant)
हिंदू धर्म में मनी प्लांट को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाता है। इसे घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि रिश्तों में प्यार और समझदारी भी बढ़ती है। ध्यान रखें कि इसे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
बैम्बू ट्री (Bamboo Tree)
बैम्बू ट्री को सुख, समृद्धि, शांति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में रखा जा सकता है।
कहा जाता है कि यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है। वास्तु के अनुसार इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट वास्तु में बहुत ही लकी माना जाता है। इसे घर में लगाने से नजर दोष दूर होता है और घर की ऊर्जा सकारात्मक बनती है।
यह पौधा पूर्व, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने के लिए आदर्श है और इसे लिविंग रूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही, यह रात में ऑक्सीजन देने वाला पौधा है।
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा का पौधा सिर्फ औषधीय गुणों के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु और स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और यह बालों व स्किन के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
चमेली (Jasmine Plant)
चमेली का फूल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। यह भगवान शिव, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है।
वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में मानसिक शांति लाता है। इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
इन पौधों को अपने घर में लगाकर आप न केवल वातावरण को सकारात्मक बना सकते हैं, बल्कि अपने जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति भी ला सकते हैं।









