---Advertisement---

Mahindra BE 6 Formula E Edition : फीचर्स ऐसे कि EV मार्केट में मच सकता है धमाल

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : Batman Edition के बाद कंपनी ने अपनी futuristic Mahindra BE 6 Formula E Edition SUV का एक और खास वर्ज़न लॉन्च कर दिया है।

यह मॉडल electric performance और motorsport-inspired डिज़ाइन का जबरदस्त मेल है। इसकी कीमत ₹23.69 लाख से शुरू होती है और इसे दो वेरिएंट — FE2 और FE3 — में पेश किया गया है।

Mahindra ने इस एडिशन में सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी दिए हैं जो रेगुलर BE 6 में नहीं मिलते।

कीमत और पावरट्रेन

Mahindra BE 6 Formula E Edition में वही 79kWh बैटरी पैक दिया गया है जो BE 6 के higher variants में मिलता है। Rear-wheel-drive सेटअप वाली यह electric SUV परफॉर्मेंस के मामले में किसी स्पोर्टी EV से कम नहीं है।

  • पावर: 286hp
  • टॉर्क: 380Nm
  • 0–100 km/h: सिर्फ 6.7 सेकंड
  • टॉप स्पीड: 202 km/h
  • क्लेम्ड रेंज (MIDC): 683 km

कीमत की बात करें तो

  • FE2: ₹23.69 लाख
  • FE3: ₹24.49 लाख

मार्केट में Mahindra BE 6 Formula E Edition का मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और आने वाली Maruti e-Vitara व Tata Sierra EV से होगा।

डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस

Formula E Edition में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे रेसिंग-स्टाइल इलेक्ट्रिक SUV का लुक देते हैं।

मोटा ब्लैक बॉडी क्लैडिंग

  • नए सर्कुलर LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
  • स्पोर्टी डिकल्स

कलर्स

  • Everest White
  • Firestorm Orange
  • Tango Red
  • Stealth Black

रेगुलर BE 6 वाले ही शेड्स हैं, लेकिन Formula E स्टाइल इसे पूरी तरह अलग पहचान देते हैं।

इंटीरियर: पूरी तरह ब्लैक, पूरी तरह स्पोर्टी

केबिन में ऑल-ब्लैक थीम और subtle orange accents मिलते हैं जो इसे स्पोर्टी-प्रीमियम फील देते हैं। सेंटर कंसोल पर लगाया गया FIA × Formula E plaque इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाता है।

इंटीरियर फीचर्स

  • डुअल 12.3-inch डिस्प्ले
  • एम्बिएंट मूड लाइटिंग
  • Harman Kardon का 16-speaker साउंड सिस्टम
  • वायरलेस कनेक्टिविटी
  • बड़ा और मॉडर्न केबिन लेआउट

FE2 Variant – कम कीमत में दमदार फीचर पैक

₹23.69 लाख की कीमत में FE2 वेरिएंट फीचर्स में कोई कमी नहीं छोड़ता।

  • एक्सटीरियर हाइलाइट्स
  • पैनोरमिक ग्लास रूफ
  • ऑल-LED लाइट्स
  • स्पोर्टी डिकल्स
  • 19-inch अलॉय व्हील्स
  • ऑरेंज ब्रेक कैलिपर्स

केबिन फीचर्स

  • डुअल डिस्प्ले
  • वायरलेस फोन चार्जिंग
  • 65W टाइप-C फास्ट पोर्ट
  • डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • वायरलेस Android Auto/CarPlay

सुरक्षा

  • 6 एयरबैग
  • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स
  • TPMS
  • 360° कैमरा
  • Blind View Monitor
  • पार्किंग सेंसर
  • ड्राइवर ड्रोसिनेस डिटेक्शन

ADAS न होने के बावजूद यह वेरिएंट फीचर-पैक और वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है।

FE3 Variant – और भी प्रीमियम, और भी एडवांस्ड

₹24.49 लाख का FE3 वेरिएंट FE2 पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ बड़े अपग्रेड मिलते हैं।

मुख्य अपग्रेड

Adaptive Suspension सिस्टम (और स्मूथ व स्टेबल राइड क्वालिटी)

20-inch अलॉय व्हील्स

प्रीमियम Puddle Lamps

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment