Mahindra BE 6 : महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में XEV 9e और BE 6 ने सचमुच चार चांद लगा दिए हैं। इन दोनों धांसू इलेक्ट्रिक SUVs की बदौलत कंपनी अब देश की टॉप-3 कंपनियों में शुमार हो चुकी है। कंपनी ने पिछले 7 महीनों में इनकी 30,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच डाली हैं। बिक्री की शुरुआत इसी साल मार्च 2025 में हुई थी।
मतलब, हर महीने औसतन करीब 4,285 यूनिट्स की बिक्री हुई। ये आंकड़ा अपने आप में कमाल का है! कीमतों की बात करें तो XEV 9e की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख से 30.50 लाख रुपये तक है। वहीं, BE 6 की एक्स-शोरूम कीमतें 18.90 लाख से 26.90 लाख रुपये तक जाती हैं।
महिंद्रा BE 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी का दावा है कि 79kWh बैटरी पैक वाली BE 6 एक चार्ज में 682km तक दौड़ सकती है। लेकिन ऑटो कार इंडिया के टेस्ट में BE 6 ने औसतन 449km की रेंज दी। 59kWh वैरिएंट की क्लेम्ड रेंज 535km है।
चार्जिंग में BE 6 काफी लचीली है। 11kW AC चार्जर से इसे 6-8 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। DC फास्ट चार्जर (140/175kW) से महज 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
BE 6 में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं – 59kWh और 79kWh। खास बात ये कि महिंद्रा BE 6 में लाइफटाइम वारंटी दे रही है (पहले प्राइवेट ओनर के लिए)। 59kWh वैरिएंट 231hp पावर देता है, जबकि 79kWh वाला 286hp। दोनों में 380Nm टॉर्क है। महिंद्रा ने BE 6 में टेक्नोलॉजी का पूरा मसाला डाला है। पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ एंबियंट लाइटिंग, 12.3 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 16 स्पीकर हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम। इसके अलावा 360° कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, ADAS लेवल 2, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल – सब कुछ पैक्ड है।
महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशंस की बात करें तो लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। ग्राउंड क्लियरेंस 207mm, टर्निंग डायमीटर 10m। टायर्स 245/55 R19 (245/50 R20) साइज के। बूट स्पेस 663 लीटर और फ्रंक 150 लीटर।
XEV 9e में 59kWh बैटरी पैक है, जो 231hp/380Nm मोटर के साथ RWD ड्राइव देती है। MIDC रेंज 542km। 140kW फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज, 7.2kW से 8.7 घंटे और 11kW से 6 घंटे।
XEV 9e का 79kWh वैरिएंट 286hp/380Nm मोटर के साथ आता है, RWD ड्राइव। MIDC रेंज 656km। 170kW फास्ट चार्जर से 20 मिनट, 7.2kW से 11.7 घंटे और 11kW से 8 घंटे में चार्ज। 0-100kph महज 6.8 सेकंड में।









