Mahindra BE Rall-E : महिंद्रा की इलेक्ट्रिक लाइनअप में हलचल बढ़ गई है। कंपनी की अगली धांसू इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा BE 6 Rall-E को एक बार फिर चेन्नई की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
यह SUV दरअसल BE 6 का ऑफ-रोड वर्जन है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो एडवेंचर और पावर दोनों पसंद करते हैं। महिंद्रा BE 6 Rall-E सिर्फ एक रेगुलर इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं, बल्कि ऑफ-रोड एडवेंचर्स के लिए बनी एक पावरफुल मशीन लग रही है।
डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और रफ
टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह कैमोफ्लाज (कवर) में था, लेकिन इसके हेडलैंप्स और DRLs की पोजिशन से साफ है कि यह स्टैंडर्ड BE 6 से काफी अधिक एग्रेसिव डिज़ाइन लेकर आएगी। साइड से देखने पर रूफ कैरियर, व्हाइट पेंट, ग्रीन डेकल, ब्लैक क्लैडिंग और स्टील व्हील्स नजर आए, जो इसे एकदम रग्ड ऑफ-रोडर लुक दे रहे थे।
महिंद्रा BE 6 Rall-E का ये लुक देखकर लगता है कि कंपनी ने इसे रोड से बाहर की चुनौतियों के लिए परफेक्ट बनाया है, जहां हर टर्न पर एडवेंचर का मजा आए।
पावर और परफॉर्मेंस
महिंद्रा BE 6 Rall-E में कंपनी डुअल-मोटर सेटअप दे सकती है। मौजूदा BE 6 जहां 210kW पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करती है, वहीं Rall-E में एक अतिरिक्त मोटर जोड़ने की उम्मीद है। इससे SUV की कुल पावर लगभग 290kW और 480Nm टॉर्क तक पहुंच सकती है, यानी ऑफ-रोडिंग के दौरान जबरदस्त पावर डिलीवरी करती है। महिंद्रा BE 6 Rall-E की ये परफॉर्मेंस इसे इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक बीस्ट बना देगी, जहां स्पीड और कंट्रोल दोनों का बैलेंस परफेक्ट रहेगा।
कब लॉन्च होगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा BE 6 Rall-E की लॉन्चिंग अगले साल (2026) की शुरुआत में हो सकती है। इसे कंपनी अपने बॉर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) प्लेटफॉर्म के तहत पेश करेगी। महिंद्रा BE 6 Rall-E (Mahindra BE 6 Rall-E) सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक बीस्ट बनने जा रही है। चेन्नई में इसकी हालिया झलक ने साबित कर दिया है कि महिंद्रा EV सेगमेंट में एक बार फिर धमाका करने की तैयारी में है।









