Mahindra BE6 EV : इस फेस्टिव सीजन में सरकार ने ग्राहकों को तोहफा देते हुए GST में कटौती का ऐलान किया है, जिसके चलते कारों की कीमतों में लाखों रुपये तक की कमी आई है।
सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस कटौती को अपने-अपने तरीके से और आकर्षक बना रही हैं। इस बीच, Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक SUV BE6 को फ्री में जीतने का शानदार मौका भी आ गया है।
लेकिन ये ऑफर Mahindra की ओर से नहीं, बल्कि टेक कंपनी Tecno की तरफ से है। Tecno अपने नए POVA स्मार्टफोन के साथ 100 करोड़ रुपये के रिवॉर्ड पैक लेकर आई है। इसकी कीमत सिर्फ 15,999 रुपये है, और इसमें एक लकी विनर को Mahindra BE6 जीतने का मौका मिलेगा। ये ऑफर 22 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। बता दें कि Mahindra BE6 इतनी पॉपुलर है कि ये महज 135 सेकंड में ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हो गई थी।
Mahindra BE6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Mahindra BE6 एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है, जो अपने शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। कंपनी का दावा है कि 79kWh बैटरी पैक वाली Mahindra BE6 एक बार फुल चार्ज करने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। हालांकि, ऑटो कार इंडिया के टेस्ट में इसने औसतन 449 किलोमीटर की रेंज दी।
वहीं, 59kWh बैटरी वैरिएंट की क्लेम्ड रेंज 535 किलोमीटर है। चार्जिंग के मामले में Mahindra BE6 काफी लचीली है। 11kW AC चार्जर से इसे 6-8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, 140/175kW DC फास्ट चार्जर से ये सिर्फ 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
दमदार बैटरी और पावर
Mahindra BE6 में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं – 59kWh और 79kWh। खास बात ये है कि Mahindra इस SUV की बैटरी पर पहले प्राइवेट ओनर के लिए लाइफटाइम वारंटी दे रही है। 59kWh वैरिएंट 231hp की पावर देता है, जबकि 79kWh वैरिएंट 286hp की ताकत पैदा करता है। दोनों वैरिएंट्स में 380Nm का टॉर्क मिलता है, जो इसे रफ्तार और परफॉर्मेंस में बेजोड़ बनाता है।
टेक्नोलॉजी का तड़का
Mahindra BE6 में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मिश्रण है। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ और एंबियंट लाइटिंग का कॉम्बिनेशन इसे प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले ड्राइविंग को और मजेदार बनाते हैं। 16-स्पीकर वाला हर्मन कार्डॉन साउंड सिस्टम म्यूजिक लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।
इसमें 360° कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, ADAS लेवल 2, वेंटिलेटेड सीट्स, और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं, जो इसे लग्जरी और कंफर्ट का परफेक्ट मिश्रण बनाते हैं।









