---Advertisement---

Mahindra EV sales 2025 : महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 7.5% शेयर हुआ हासिल

---Advertisement---

Mahindra EV sales 2025 : महिंद्रा की सेल्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 2025 के पहले 10 महीनों (जनवरी से अक्टूबर) में Mahindra Electric Vehicle की हिस्सेदारी 7.5% हो गई है, जबकि पिछले साल इसी पीरियड में सिर्फ 1% थी। उस समय कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सिर्फ XUV400 ही थी।

इस साल की शुरुआत में Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e को लाइनअप में शामिल करने के बाद, और 27 नवंबर को आने वाली XEV 9S के लॉन्च के साथ, महिंद्रा अपने 2027 के टारगेट के काफी करीब पहुंच गई है। कंपनी का प्लान है कि 2027 तक कुल सेल्स में 15 से 25% हिस्सा Mahindra Electric Vehicle का हो।

महिंद्रा मॉडल वाइज सेल्स: जनवरी-अक्टूबर 2025 vs 2024

मॉडल
जनवरी-अक्टूबर 2025
शेयर %
जनवरी-अक्टूबर 2024
शेयर %
YoY %
स्कॉर्पियो एन / क्लासिक
145,487
28.1
141,465
32.1%
+2.8
बोलेरो नियो / क्लासिक
82,915
16
86,805
19.7%
-4.7
XUV700
74,075
14.3
74,290
16.9%
-0.3
थार / थार रॉक्स
97,092
18.7
60,646
13.8%
+27.5
XUV300 / 3XO
80,007
15.4
73,053
16.6%
+8.7
XUV400
2,360
0.5
4,307
1%
-82.5
Mahindra BE 6 & XEV 9e
36,104
7
0
0%
माराजो
281
0.1
248
0.1%
+11.7
टोटल
518,321
100
440,814
100
+15

महिंद्रा ने जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच कुल 38,464 Mahindra Electric Vehicle बेच चुकी है। SUV बनाने वाली इस कंपनी ने मार्च 2024 तक खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ CAFE II टारगेट पूरा कर लिया था। अब दो नए बॉर्न-इलेक्ट्रिक मॉडल Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e की एंट्री से लॉन्च के बाद से EV सेल्स में 6.5% पॉइंट्स की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

EV सेल्स में महिंद्रा तीसरे नंबर पर

इस साल के पहले 10 महीनों में महिंद्रा ने 38,464 Mahindra Electric Vehicle बेचे, जिनमें Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e की हिस्सेदारी कुल सेल्स का 7% रही। सिर्फ अक्टूबर महीने में कंपनी ने 3,911 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे, जिससे वह JSW MG मोटर और सेगमेंट लीडर टाटा मोटर्स के बाद तीसरे पोजीशन पर पहुंच गई।

महिंद्रा के ऑटोमोटिव और फार्म बिजनेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO राजेश जेजुरिकर ने बताया कि कंपनी CAFE नियमों को पूरा करने के लिए 2027 तक अपनी सेल्स का 15-25% इलेक्ट्रिक व्हीकल से आने का टारगेट रख रही है। भारत के CAFE नियमों के मुताबिक, कार कंपनियों को अपने पूरे फ्लीट में औसत फ्यूल एफिशिएंसी और CO₂ उत्सर्जन के स्टैंडर्ड पूरा करना जरूरी है।

Mahindra Electric Vehicle की यह रफ्तार देखकर लगता है कि कंपनी जल्द ही EV मार्केट में टॉप खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment