Mahindra Scorpio N Facelift : महिंद्रा स्कॉर्पियो N अपने नए अवतार में भारतीय बाजार में धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर पूर्ण छलावरण के साथ टेस्टिंग करते देखा गया, जिससे साफ़ पता चलता है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
वर्तमान में स्कॉर्पियो N SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में शामिल है और महिंद्रा की बेस्टसेलिंग कारों की लिस्ट में भी शीर्ष स्थान पर है।
अगर आप भी स्कॉर्पियो N खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके नए वर्ज़न में क्या खास मिलने वाला है।
नया डिजाइन और बाहरी लुक
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N का सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर में नजर आएगा। पूरी तरह से छुपाए गए मॉडल से डिजाइन की कुछ झलकियां सामने आई हैं।
उम्मीद है कि नई स्कॉर्पियो में नया फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट और फोग लाइट सेटअप, डायमंड कट एलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ नई एलईडी डिटेल लाइट यूनिट के साथ संशोधित बंपर देखने को मिलेगा।
साइट प्रोफाइल और डिज़ाइन में मामूली बदलाव इसे और आकर्षक बनाएंगे। नए रंग विकल्प और स्टाइलिश बंपर इसे एक प्रीमियम लुक देंगे, जो कि SUV सेगमेंट में इसे और भी खास बनाएगा।
इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स
स्कॉर्पियो N का इंटीरियर भी नए डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, आरामदायक लेदर सीट्स, और सिक्स-सीटर और सात-सीटर दोनों कंफिगरेशन में पेश किया जाएगा।
बेहतरीन साउंड सिस्टम, एडजस्टेबल सीट्स और अन्य प्रीमियम फीचर्स इसे एक लक्ज़री SUV का अनुभव देंगे।
सुरक्षा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी
नई स्कॉर्पियो N में सुरक्षा को भी पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है। यह लेवल-2 ADAS तकनीक से लैस हो सकती है, जिसमें शामिल हैं:
- आगे और पीछे टकराव से बचाव सिस्टम
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- रिवर्स पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा
- एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
इसके अलावा, मौजूदा स्कॉर्पियो N की सभी सुरक्षा सुविधाएँ जैसे एयरबैग्स, ABS और ESP भी उपलब्ध रहेंगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई स्कॉर्पियो N में इंजन स्पेसिफिकेशन भी शानदार होंगे। वर्तमान में यह दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है:
2.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 200 Bhp और 370 Nm टॉर्क
2.2 लीटर डीज़ल इंजन, 172 Bhp और 370 Nm टॉर्क
दोनों इंजन विकल्पों में सिक्स-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो इसे शहर और ऑफ़-रोड दोनों परिस्थितियों में परफॉर्म करने योग्य बनाता है।
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N अपने नए लुक, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस्ड तकनीक के साथ SUV सेगमेंट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।
यदि आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और प्रीमियम SUV की तलाश में हैं, तो स्कॉर्पियो N आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है।









