---Advertisement---

Mahindra Thar 3 Door वैरिएंट की कीमत ₹9.99 लाख से शुरू, जानें कौन सा है सबसे बेस्ट

---Advertisement---

Mahindra Thar 3 Door : देसी कार निर्माता महिंद्रा (Mahindra) ने भारतीय बाजार में अपनी सुपरहिट ऑफ-रोड एसयूवी 3-डोर थार का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई Mahindra Thar स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में पहले से कहीं ज्यादा दमदार है। इसमें मामूली डिजाइन बदलाव, नए रंग, कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं।

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.25 लाख रुपये तक जाती है। आइए, Mahindra Thar 2025 के वैरिएंट, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अब और भी स्टाइलिश लुक

Mahindra Thar का लुक हमेशा से लोगों का दिल जीतता रहा है, और इस बार कंपनी ने इसे और भी शानदार बना दिया है। नई थार में नया डिजाइन किया गया ग्रिल और ड्यूल-टोन बंपर मिलेगा।

हालांकि, इसके सिग्नेचर सर्कुलर हेडलैम्प्स, LED DRLs, फ्रंट फॉग लैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स और LED टेललैंप्स पहले जैसे ही हैं। खास बात यह है कि Mahindra ने दो नए रंग – बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड जोड़े हैं। इसके अलावा पुराने रंग जैसे डीप फॉरेस्ट, रेड रेज, एवेरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक और डीप ग्रे भी मौजूद हैं। इन नए रंगों के साथ Mahindra Thar अब पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक लगती है।

वैरिएंट और कीमत का पूरा लेखा-जोखा

नई Mahindra Thar 2025 कई वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें अलग-अलग इंजन और ड्राइवट्रेन ऑप्शंस हैं। सबसे पहले AXT MT वैरिएंट की बात करें तो यह 1.5L डीजल इंजन के साथ RWD ड्राइवट्रेन में आता है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसके बाद LXT MT वैरिएंट भी 1.5L डीजल इंजन और RWD ड्राइवट्रेन के साथ आता है, जिसकी कीमत 12.19 लाख रुपये है।

LXT AT वैरिएंट में 2.0L पेट्रोल इंजन और RWD ड्राइवट्रेन दी गई है, जिसकी कीमत 13.99 लाख रुपये है। वहीं, टॉप-एंड LXT 4WD MT/AT वैरिएंट 2.0L पेट्रोल या 2.2L डीजल इंजन के साथ 4WD ड्राइवट्रेन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 14.69 लाख से 16.99 लाख रुपये के बीच है।

इंटीरियर में धमाकेदार बदलाव

Mahindra Thar 2025 का इंटीरियर अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और कंफर्टेबल है। इसमें ऑल-न्यू ब्लैक थीम वाला डैशबोर्ड और 10.24-इंच का बड़ा HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा सेंटर कंसोल में स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स और वन-टच पावर विंडो जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए Mahindra ने A-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल और इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल लिड भी शामिल किया है। रियर पैसेंजर्स के लिए वॉशर और वाइपर का फीचर भी नया है। ये सारे अपडेट Mahindra Thar को और भी प्रैक्टिकल और आरामदायक बनाते हैं।

पावरट्रेन और सेफ्टी में है दम

सेफ्टी के मामले में Mahindra Thar 2025 को और मजबूत किया गया है। इसमें रियर-व्यू कैमरा, ESP विद रोलओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल और बिल्ट-इन रोल-केज के साथ थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल (152bhp), 1.5L टर्बो डीजल (119bhp) और 2.2L टर्बो डीजल (132bhp) इंजन शामिल हैं। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।

वैरिएंट वाइज फीचर्स की पूरी डिटेल

AXT वैरिएंट

AXT वैरिएंट में आइकोनिक हेडलैम्प्स और LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। इसमें R16 स्टील व्हील्स, नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स के साथ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और विनाइल अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा A-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल, डोर-माउंटेड पावर विंडो, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल (RWD), रिमोट कीलेस एंट्री, इंटर्नली ऑपरेटेड फ्यूल लिड, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ESP विद रोल-ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, ABS विद EBD, ब्रेक असिस्ट और रियर डेमिस्टर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

LXT वैरिएंट

LXT वैरिएंट में R18 डीप सिल्वर एलॉय व्हील्स (थार ब्रांडिंग), फ्रंट फॉग लैंप्स विद DRLs, डुअल-टोन फ्रंट और रियर बम्पर, मोल्डेड साइड फुटस्टेप्स और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ड्राइवलाइन डिसकनेक्ट (4WD वेरिएंट्स), 26.03 सेंटीमीटर HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto और Apple CarPlay के साथ), 4 स्पीकर्स और 2 ट्वीटर्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, Adventure Stats Gen II विद ऑफ-रोड डेटा, रियर-व्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, रियर वाइपर और वॉशर, Tyretronics (TPMS) और Tyre Direction Monitoring System (TDMS) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment