---Advertisement---

Mahindra Thar : सिर्फ लुक्स नहीं, थार का इंटीरियर और सुरक्षा भी हुई अब और बेहतर

---Advertisement---

Mahindra Thar : देसी कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी सुपरहिट ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार का 3-डोर वर्जन अपडेटेड लॉन्च कर दिया है। नई महिंद्रा थार में हल्के-फुल्के स्टाइलिंग चेंजेस, नए फीचर्स, कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी और फ्रेश कलर ऑप्शंस जोड़े गए हैं। डिजाइन में तो बस मामूली ट्विस्ट आया है, लेकिन फीचर्स और सेफ्टी में तो कमाल के अपग्रेड्स हैं।

बताते चलें कि भारतीय मार्केट में नई महिंद्रा थार की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.25 लाख रुपये तक जाती है। चलिए, महिंद्रा थार के वैरिएंट वाइज फीचर्स और प्राइस के बारे में डिटेल में जानते हैं।

लुक्स में आया नया जोश

अगर लुक्स की बात करें तो नई महिंद्रा थार में नया डिजाइन वाला ग्रिल और ड्यूल-टोन बंपर फिट किया गया है। वैसे तो सिग्नेचर सर्कुलर हेडलैंप्स, LED DRLs, फ्रंट फॉग लैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स और LED टेललैंप्स जस के तस बने हुए हैं।

कंपनी ने इसमें दो नए कलर्स ऐड किए हैं – बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड। पुराने शेड्स जैसे डीप फॉरेस्ट, रेड रेज, एवेरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक और डीप ग्रे भी वैसा ही रखे गए हैं। ऐसे में नए कलर ऑप्शंस के साथ महिंद्रा थार अब और भी स्टाइलिश लग रही है।

महिंद्रा थार के वैरिएंट्स की बात करें तो AXT MT में 1.5 लीटर डीजल इंजन RWD ड्राइवट्रेन के साथ 9.99 लाख रुपये में मिलेगा। LXT MT वैरिएंट 1.5 लीटर डीजल RWD के साथ 12.19 लाख रुपये का है। LXT AT में 2.0 लीटर पेट्रोल RWD ऑप्शन 13.99 लाख रुपये में आता है। जबकि LXT 4WD MT/AT वैरिएंट्स 2.0 लीटर पेट्रोल या 2.2 लीटर डीजल 4WD के साथ 14.69 से 16.99 लाख रुपये के बीच हैं।

इंटीरियर अब सुपर कूल

इंटीरियर में तो नई महिंद्रा थार ने कमाल कर दिया है। यहां सबसे बड़ा अपडेट ऑल-न्यू ब्लैक थीम डैशबोर्ड और 10.24-इंच का बड़ा HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सेंटर कंसोल में स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स और वन-टच पावर विंडोज भी जोड़े गए हैं।

ग्राहकों की डिमांड मानते हुए A-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल और इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल लिड का फीचर भी आ गया है। ऊपर से रियर पैसेंजर्स के लिए वॉशर और वाइपर का ऑप्शन भी शामिल किया गया। ये सारे चेंजेस महिंद्रा थार को पहले से कहीं ज्यादा कम्फर्टेबल और यूजर-फ्रेंडली बना देते हैं।

पावरट्रेन और सेफ्टी में कोई कसर नहीं

सेफ्टी के मामले में 2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट को और पावरफुल बनाया गया है। इसमें रियर-व्यू कैमरा, ESP विद रोलओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल और बिल्ट-इन रोल-केज के साथ थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट्स स्टैंडर्ड हैं। इंजन ऑप्शंस पहले जैसे ही रखे गए हैं – 2.0L टर्बो पेट्रोल (152bhp), 1.5L टर्बो डीजल (119bhp) और 2.2L टर्बो डीजल (132bhp)। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है।

वैरिएंट वाइज फीचर्स – क्या मिलेगा क्या?

AXT वैरिएंट में आइकोनिक हेडलैंप्स और LED टेल लैंप्स हैं, साथ ही R16 स्टील व्हील्स दिए गए हैं। नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स के साथ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और विनाइल अपहोल्स्ट्री भी शामिल है।

A-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल, डोर-माउंटेड पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल (RWD), रिमोट कीलेस एंट्री, इंटर्नली ऑपरेटेड फ्यूल लिड, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स, ESP विद रोल-ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, ABS विद EBD और ब्रेक असिस्ट, रियर डेमिस्टर सब कुछ मिलेगा।

LXT वैरिएंट में R18 डीप सिल्वर एलॉय व्हील्स (थार ब्रांडिंग के साथ), फ्रंट फॉग लैंप्स विद DRLs, ड्यूल-टोन फ्रंट और रियर बंपर्स, मोल्डेड साइड फुटस्टेप्स हैं। फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक ड्राइवलाइन डिसकनेक्ट (4WD वैरिएंट्स में), 26.03 सेंटीमीटर HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट विद Android Auto और Apple CarPlay, 4 स्पीकर्स और 2 ट्वीटर्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स जैसे अपग्रेड्स हैं।

इसके अलावा Adventure Stats Gen II विद ऑफ-रोड डेटा, रियर-व्यू कैमरा, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, रियर वाइपर और वॉशर, Tyretronics (TPMS) और Tyre Direction Monitoring System (TDMS) भी जोड़े गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment