---Advertisement---

Mahindra XEV 9S ने लॉन्च से पहले बढ़ाई हलचल, जाने कब मिलेगी ये नई 7-सीटर?

---Advertisement---

Mahindra XEV 9S : भारत का मिड-साइज SUV सेगमेंट पहले से ही गर्म है, लेकिन अब तो मानो आग लगने वाली है! अगले कुछ हफ्तों में Tata Motors, Mahindra और Maruti Suzuki एक के बाद एक अपनी नई SUVs लेकर आ रहे हैं। कुछ गाड़ियां पेट्रोल-डीजल में आएंगी, तो कुछ इलेक्ट्रिक अवतार में बाजार हिला देंगी। चलिए आपको बताते हैं वो 5 सबसे चर्चित SUVs जो हर कार लवर के मोबाइल में ट्रेंड कर रही हैं।

25 नवंबर को वापसी कर रही फैन-फेवरेट Tata Sierra

लाखों लोगों का पुराना प्यार Tata Sierra आखिरकार 25 नवंबर को धमाकेदार अंदाज में लौट रहा है। Tata Motors ने इसका लुक और अंदरूनी डिजाइन पहले ही दिखा दिया है और सबसे बड़ा सरप्राइज है – पहली बार किसी Tata कार में Triple Screen Setup! यानी ड्राइवर के सामने तीन बड़ी-बड़ी स्क्रीनें।

Tata Sierra में तीन इंजन मिल रहे हैं – नया 1.5 tGDi पेट्रोल, 1.5 NA पेट्रोल और 1.5 टर्बो डीजल। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन है। लेकिन असली धमाका तो जनवरी 2026 में होगा जब Tata Sierra का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा। Tata Motors की EV लाइनअप को ये नया झंडाबरदार बनने वाला है।

9 दिसंबर को आ रहा Tata Harrier Petrol और Tata Safari Petrol

Tata Harrier और Tata Safari डीजल में तो पहले से राज कर रहे हैं, लेकिन अब 9 दिसंबर को इनका पेट्रोल अवतार लॉन्च हो रहा है। Tata Motors इसमें नया 1.5-लीटर tGDi पेट्रोल इंजन (Hyperion Series) लगा रहा है जो 170hp पावर और 280Nm टॉर्क देगा। ये वही इंजन है जो Tata Sierra में भी लग रहा है।
मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलेंगे।

लुक, फीचर्स, साइज – सब कुछ वैसा ही रहेगा, बस पेट्रोल का मजा जुड़ जाएगा। Tata Harrier Petrol और Tata Safari Petrol की वजह से पेट्रोल लवर्स की मौज हो जाएगी।

27 नवंबर को लॉन्च – Mahindra XEV 9S

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUVs एक-एक करके आ रही हैं और अब बारी है 7-सीटर Mahindra XEV 9S की। ये असल में XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। 27 नवंबर को लॉन्च होने वाली ये फैमिली SUV दो बैटरी पैक – 59 kWh और 79 kWh के साथ आएगी। Mahindra XEV 9S कंपनी की EV लाइनअप का सबसे ताकतवर मेंबर बन सकती है।

2 दिसंबर को भारत में दस्तक देगी Maruti e-Vitara

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e-Vitara 2 दिसंबर 2025 को लॉन्च हो रही है। इसका प्रोडक्शन गुजरात के हंसलपुर प्लांट में शुरू भी हो चुका है। Maruti e-Vitara में दो बैटरी ऑप्शन – 49 kWh और 61 kWh (लगभग 500 किमी रेंज) मिलेंगे। सिंगल मोटर, फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा।
मारुति पहले दिन से EV मार्केट में धमाल मचाना चाहती है और Maruti e-Vitara उसका सबसे बड़ा हथियार है।

ये पांचों गाड़ियां – Tata Sierra, Tata Harrier Petrol, Tata Safari Petrol, Mahindra XEV 9S और Maruti e-Vitara – आने वाले दिनों में SUV मार्केट को पूरी तरह बदल कर रख देंगी। आप किसका सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हो?

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment