Maruti Fronx : मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो में मारुति फ्रोंक्स अब काफी पॉपुलर SUV बन चुकी है। ऐसे में इस पर मिलने वाले डिस्काउंट से इसकी सेल्स में भी इजाफा होता है। दरअसल, इस कॉम्पैक्ट SUV के टर्बो वैरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा 78,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है, क्योंकि इसके साथ 43,000 रुपए की वेलोसिटी पैकेज एक्सेसरीज भी शामिल है।
मारुति फ्रोंक्स पेट्रोल वैरिएंट पर 25,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि CNG ट्रिम्स पर कुल 15,000 रुपए तक का डिस्काउंट है। मारुति की यह कार निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर की टक्कर की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6.85 लाख रुपए से 11.98 लाख रुपए के बीच हैं।
मारुति फ्रोंक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति फ्रोंक्स में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन मिलता है। ये 5.3 सेकंड में 0 से 60km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है। ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इन इंजनों को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है।
इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है। इसका माइलेज 22.89km/l है। मारुति फ्रोंक्स की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है। इसका व्हीलबेस 2520mm है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर्ड MID, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, रियर AC वेंट्स, फास्ट USB चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर व्यू कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। मारुति फ्रोंक्स ऐसे फीचर्स से लैस है जो इसे प्रीमियम बनाते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग के साथ साइड एंड कर्टेन एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, रियर डिफॉगर, एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, लोड-लिमिटर के साथ सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज पॉइंट और स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं।
इसके अलावा चुनिंदा वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और एक ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है। मारुति फ्रोंक्स की सेफ्टी फीचर्स इसे फैमिली SUV के लिए परफेक्ट बनाती है।









