---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza : ब्रेजा की बिक्री ने किया धमाका, अप्रैल-सितंबर में की 84,902 यूनिट्स की बिक्री

---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza : मारुति सुजुकी की ब्रेजा ने लॉन्च के बाद से ही धूम मचा रखी है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ब्रेजा लगातार सेल्स के नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस साल अप्रैल से सितंबर तक के आखिरी छह महीनों में ब्रेजा ने 84,902 यूनिट्स बेच डाले हैं। यानी हर महीने औसतन 14,150 ग्राहक ब्रेजा को अपना बना रहे हैं। इस सेगमेंट में ब्रेजा टाटा नेक्सन के बाद दूसरे नंबर पर काबिज है।

ब्रेजा की डिमांड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ये मारुति फ्रॉन्ट्स, टाटा पंच, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई एक्स्टर, स्कोडा काइलक और महिंद्रा थार सबको पछाड़ रही है।

दिवाली के इस शुभ मौके पर मारुति सुजुकी ब्रेजा पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप अक्टूबर में ब्रेजा खरीदते हैं, तो कुल 45,000 रुपये का फायदा मिलेगा। कंपनी कैश डिस्काउंट के साथ स्क्रैपेज बोनस भी ऑफर कर रही है। ब्रेजा के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे।

वहीं, ब्रेजा के CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपये के बेनिफिट्स हैं। नए GST 2.0 के बाद ब्रेजा की कीमत 8,69,000 रुपये से घटकर 8,25,900 रुपये हो गई है, यानी 43,100 रुपये की छूट। ये मौका हाथ से न जाने दें, क्योंकि ब्रेजा जैसी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV पर इतना डिस्काउंट मिलना कम ही देखने को मिलता है।

ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ब्रेजा में नई जेनरेशन K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल जेट WT इंजन फिट किया गया है, जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। ये इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है और 103hp पावर व 137Nm पीक टॉर्क देता है। मारुति का दावा है कि ब्रेजा की फ्यूल एफिशिएंसी भी बेहतर हो गई है। ब्रेजा का मैनुअल वेरिएंट 20.15 kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.80 kmpl का माइलेज चढ़ाता है।

ब्रेजा में 360 डिग्री कैमरा का कमाल है, जो हाई-टेक और मल्टी-इंफॉर्मेशन वाला है। ये कैमरा कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट होता है, जिसे सुजुकी और टोयोटा ने मिलकर बनाया है। ब्रेजा का ये इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। कैमरा की सबसे बड़ी खूबी ये कि कार के अंदर बैठे-बैठे ही ब्रेजा के चारों तरफ का पूरा व्यू स्क्रीन पर देख लें।

कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी जोड़ा गया है। इससे ब्रेजा में स्मार्टफोन को वायरलेस तरीके से तेजी से चार्ज कर सकेंगे। ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और ओवरहीटिंग से बचाव के लिए सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

ब्रेजा में मारुति के कई कनेक्टेड फीचर्स भी हैं, जो इस कॉम्पैक्ट SUV को और भी एडवांस्ड और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं। कुल मिलाकर, ब्रेजा न सिर्फ सेल्स में टॉप पर है, बल्कि फीचर्स में भी पीछे नहीं हट रही।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment