---Advertisement---

Maruti Suzuki Ciaz की बिक्री फिर रही शून्य, लगातार तीसरे महीने नहीं बिकी एक भी कार

---Advertisement---

Maruti Suzuki Ciaz : मारुति सुजुकी इंडिया के लिए एक बार फिर सियाज का खाता नहीं खुला। सियाज के लिए ये लगातार तीसरा महीना है जब इसकी बिक्री जीरो यूनिट की रही। खास बात ये है कि कंपनी ने मारुति सुजुकी सियाज को अप्रैल 2025 में बंद कर दिया था। हालांकि, कंपनी के कुछ नेक्सा डीलर्स के पास मारुति सुजुकी सियाज का स्टॉक बचा हुआ है, जो अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

हम इस बात को इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हर महीने सियाज पर डीलर्स की तरफ से डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। जिसके चलते मारुति सुजुकी सियाज 50,000 रुपए तक सस्ती मिल रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपए है।

मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान मारुति सुजुकी सियाज को नए सेफ्टी अपडेट किए थे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया है।

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि मारुति सुजुकी सियाज का मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमैटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

मारुति ने सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है।

यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment