---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire ने अक्टूबर 2025 में तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड, बेच डाली 20,791 यूनिट्स

---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire : मारुति सुजुकी इंडिया भारतीय बाजार में कुल 18 मॉडल बेच रही है। हालांकि, इसमें सियाज को कंपनी ने अप्रैल 2025 में ही बंद कर दिया था, लेकिन अभी भी कुछ डीलर्स के पास इसका स्टॉक बचा हुआ है। कंपनी के लिए पिछले महीने यानी अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल डिजायर रहा।

ये लगातार तीसरा मौका है जब डिजायर कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। कंपनी ने कुल 1,76,318 यूनिट बेचीं। इस तरह मारुति सुजुकी को 10.48% की सालाना ग्रोथ मिली। चलिए एक बार मारुति सुजुकी के सेल्स ब्रेकअप पर नजर डालते हैं।

मारुति सुजुकी कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025

मारुति सुजुकी के सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो डिजायर की अक्टूबर 2025 में 20,791 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में डिजायर की 12,698 यूनिट बिकी थीं। यानी डिजायर की 8,093 यूनिट ज्यादा बिकीं और 63.73% की ग्रोथ मिली। अर्टिगा की अक्टूबर 2025 में 20,087 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 18,785 यूनिट बिकी थीं।

यानी 1,302 यूनिट ज्यादा बिकीं और 6.93% की ग्रोथ मिली। वैगनआर की अक्टूबर 2025 में 18,970 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में वैगनआर की 13,922 यूनिट बिकी थीं। यानी वैगनआर की 5,048 यूनिट ज्यादा बिकीं और 36.26% की ग्रोथ मिली।

फ्रोंक्स की अक्टूबर 2025 में 17,003 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में फ्रोंक्स की 16,419 यूनिट बिकी थीं। यानी 584 यूनिट ज्यादा बिकीं और 3.56% की ग्रोथ मिली। बलेनो की अक्टूबर 2025 में 16,873 यूनिट बिकीं।

जबकि अक्टूबर 2024 में बलेनो की 16,082 यूनिट बिकी थीं। यानी 791 यूनिट ज्यादा बिकीं और 4.92% की ग्रोथ मिली। स्विफ्ट की अक्टूबर 2025 में 15,542 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में स्विफ्ट की 17,539 यूनिट बिकी थीं। यानी 1,997 यूनिट कम बिकीं और 11.39% की डिग्रोथ मिली।

ईको की अक्टूबर 2025 में 13,537 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 11,653 यूनिट बिकी थीं। यानी 1,884 यूनिट ज्यादा बिकीं और 16.17% की ग्रोथ मिली। विक्टोरिस की अक्टूबर 2025 में 13,496 यूनिट बिकीं। ब्रेजा की अक्टूबर 2025 में 12,072 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ब्रेजा की 16,565 यूनिट बिकी थीं। यानी 4,493 यूनिट कम बिकीं और 27.12% की डिग्रोथ मिली।

ग्रैंड विटारा की अक्टूबर 2025 में 10,409 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ग्रैंड विटारा की 14,083 यूनिट बिकी थीं। यानी 3,674 यूनिट कम बिकीं और 26.09% की डिग्रोथ मिली। ऑल्टो K10 की अक्टूबर 2025 में 6,210 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ऑल्टो K10 की 8,548 यूनिट बिकी थीं।

यानी 2,338 यूनिट कम बिकीं और 27.35% की डिग्रोथ मिली। XL6 की अक्टूबर 2025 में 3,611 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 3,285 यूनिट बिकी थीं। यानी 326 यूनिट ज्यादा बिकीं और 9.92% की ग्रोथ मिली।

एस प्रेसो की अक्टूबर 2025 में 2,857 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 2,139 यूनिट बिकी थीं। यानी 718 यूनिट ज्यादा बिकीं और 33.57% की ग्रोथ मिली। इग्निस की अक्टूबर 2025 में 2,645 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इग्निस की 2,663 यूनिट बिकी थीं। यानी 18 यूनिट कम बिकीं और 0.68% की डिग्रोथ मिली।

सेलेरियो की अक्टूबर 2025 में 1,322 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में सेलेरियो की 3,044 यूनिट बिकी थीं। यानी 1,722 यूनिट कम बिकीं और 56.57% की डिग्रोथ मिली।

जिम्नी की अक्टूबर 2025 में 592 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में जिम्नी की 1,211 यूनिट बिकी थीं। यानी 619 यूनिट कम बिकीं और 51.11% की डिग्रोथ मिली। इनविक्टो की अक्टूबर 2025 में 301 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इनविक्टो की 296 यूनिट बिकी थीं। यानी 5 यूनिट ज्यादा बिकीं और 1.69% की ग्रोथ मिली।

सियाज की अक्टूबर 2025 में 0 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में सियाज की 659 यूनिट बिकी थीं। यानी 659 यूनिट कम बिकीं और 100% की डिग्रोथ मिली।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment