Maruti Suzuki e Vitara : मारुति सुजुकी की पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e Vitara का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में डेब्यू के बाद से ही ये गाड़ी सुर्खियों में छाई हुई है। सबसे खास बात ये है कि Maruti Suzuki e Vitara को पूरी तरह भारत में ही बनाया जाएगा और यहां से कई देशों में एक्सपोर्ट भी होगा।
इंटरनेशनल मार्केट में तो इसकी बिक्री पहले से ही शुरू हो चुकी है, लेकिन भारत में इसका ऑफिशियल लॉन्च 2 दिसंबर 2025 को होने वाला है। और अब लॉन्च से ठीक पहले Maruti Suzuki e Vitara देश के अलग-अलग शहरों के नेक्सा शोरूम में पहुंचनी शुरू हो गई है।
पहली नजर में ही दिल जीत लेगी डिजाइन
शोरूम में खड़ी Maruti Suzuki e Vitara को देखते ही इसके लुक की सारी डिटेल्स साफ नजर आ रही हैं। आगे की तरफ थ्री-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRL इसे बिल्कुल फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। हेडलाइट के बीच में पियानो ब्लैक एक्सेंट लगा है जो इसे और प्रीमियम बनाता है। पीछे की तरफ नेक्सा बैजिंग, नए डिजाइन के LED टेल लैंप, 18 इंच के अलॉय व्हील और मोटा-तगड़ा C-पिलर देखकर तो लगता है कि सड़क पर ये Maruti Suzuki e Vitara राज करेगी।
अंदर से तो और भी शानदार है e Vitara
अंदर बैठते ही Maruti Suzuki e Vitara का डुअल-टोन केबिन, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और प्रीमियम फिनिश आपको वाह कहने पर मजबूर कर देगा। टेक्नोलॉजी भी कमाल की है – 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदरेट सीट्स और फिक्स्ड ग्लास रूफ! केबिन इतना मॉडर्न लगता है कि लगेगा आप किसी लग्जरी गाड़ी में बैठे हो।
फीचर्स का तो पूरा खजाना है
Maruti Suzuki e Vitara में वो सारे फीचर्स हैं जिनका आज का इलेक्ट्रिक SUV खरीदार सपना देखता है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली रियर सीट्स, लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री, एम्बियंट लाइटिंग और राइड-बाय-वायर सिस्टम – सब कुछ है भाई।
एक चार्ज में चलेगी 400 किमी से ज्यादा
Maruti Suzuki e Vitara में दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे – 49 kWh और 61 kWh LFP बैटरी। छोटी बैटरी के साथ 346 किमी और बड़ी बैटरी के साथ 428 किमी तक की रेंज मिलेगी। बड़ी बैटरी में FWD और AWD का ऑप्शन भी है, हालांकि भारत में AWD वैरिएंट आएगा या नहीं, ये अभी कन्फर्म नहीं हुआ है। लेकिन जो रेंज मिल रही है, वो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेस्ट है।









