---Advertisement---

Maruti Victoris : मारुति की इस SUV ने तोड़ी बिक्री के सारे रिकॉर्ड, दो हफ्ते में पहुँची 25,000 घरों तक

---Advertisement---

Maruti Victoris : मारुति सुजुकी ने अपनी नई एसयूवी विक्टोरिस (Maruti Victoris) को हाल ही में लॉन्च किया था और देखते ही देखते यह ग्राहकों की पसंदीदा कार बन गई है। लॉन्च के महज दो हफ्तों के अंदर ही Maruti Victoris ने 25,000 बुकिंग्स का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दिखाता है कि कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV सेगमेंट में Victoris ने मार्केट में धूम मचा दी है।

मारुति विक्टोरिस की खास बातें

मारुति सुजुकी Victoris के खासियत की बात करें तो इसकी कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम) होती है। कंपनी ने इसमें 6 वैरिएंट ऑफर किए हैं। इसमें 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 3 अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक + ऑल-ग्रिप (AWD) ट्रांसमिशन मिलता है। Maruti Victoris जैसी फीचर से लैस SUV को देखकर लगता है कि यह सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड सेट करने वाली है।

अब कितना है वेटिंग?

ताबड़तोड़ बुकिंग की वजह से Victoris का वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। फिलहाल अलग-अलग वैरिएंट कलर और रीजन के हिसाब से ग्राहकों को 8 से 10 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है। मतलब अगर आप आज बुक करते हैं, तो आपकी नई Maruti Victoris डिलीवरी में लगभग 2 महीने का समय लग सकता है। Victoris की डिमांड इतनी तेज है कि डीलरशिप पर लाइन लगी हुई है।

मारुति विक्टोरिस को लोग क्यों कर रहे पसंद?

इसमें दमदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें किफायती प्राइसिंग और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज मिलता है। इस सेगमेंट में पहली बार इतने सारे वैरिएंट और कलर ऑप्शन मिलते हैं। ये SUV हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos) जैसी हिट SUVs को सीधी टक्कर देती है।

Maruti Victoris का यह पैकेज ग्राहकों को इतना आकर्षित कर रहा है कि लोग इसे क्रेटा या सेल्टोस का सस्ता और बेहतर विकल्प मान रहे हैं। Victoris ने साबित कर दिया कि अच्छी SUV कम पैसे में भी मिल सकती है।

मारुति का नया मास्टरस्ट्रोक

मारुति Victoris की लॉन्चिंग एरिना (Arena) डीलरशिप नेटवर्क के जरिए की गई है, जिससे यह और भी ज्यादा ग्राहकों तक आसानी से पहुंच रही है। कंपनी का दावा है कि यह SUV आने वाले समय में उनकी बेस्टसेलर गाड़ियों में शामिल हो सकती है। साफ है कि Maruti Victoris ने लॉन्च के साथ ही मार्केट में भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

अगर आप भी इस SUV को खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी बुकिंग कर लें, वरना वेटिंग पीरियड और भी बढ़ सकता है। Victoris जैसी कार का इंतजार करने से बेहतर है अभी एक्शन लें

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment