Maruti Suzuki Upcoming Cars : मारुति सुजुकी आने वाले सालों में भारतीय बाजार को हिला देने वाली है! कंपनी मास-सेगमेंट पर पूरा फोकस कर रही है, जहां वो अपनी बादशाहत और मजबूत करना चाहती है। इसी प्लान के तहत मारुति सुजुकी अलग-अलग बॉडी स्टाइल में कॉम्पैक्ट गाड़ियां ला रही है। सबसे पहले बड़ा धमाका होगा मारुति फ्रोंक्स के हाइब्रिड वर्जन से।
माना जा रहा है कि मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड में ADAS जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे और शुरू में इंटरनेशनल मार्केट वाला माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम लगेगा। बाद में इसे मारुति के खुद के बनाए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप से बदला जा सकता है, जो कमाल का माइलेज देगा।
कॉम्पैक्ट MPV की भी होने वाली है ग्रैंड एंट्री
एंट्री-लेवल सेगमेंट में मारुति सुजुकी एकदम नई छोटी कार तैयार कर रही है, जो पहली बार कार खरीदने वालों के दिलों पर फिर राज करेगी। खास बात ये कि ये नई कार CNG, फ्लेक्स-फ्यूल और हाइब्रिड जैसे कई फ्यूल ऑप्शन के साथ आएगी।
इसके अलावा कंपनी एक कॉम्पैक्ट MPV पर भी काम कर रही है, जो अर्टिगा से छोटी होगी। ये इंटरनेशनल मार्केट की सुजुकी स्पेशिया से इंस्पायर्ड होगी और ज्यादा स्पेस देने वाला डिजाइन रखेगी – फैमिली वालों के लिए परफेक्ट!
मारुति की माइक्रो SUV देगी टाटा पंच को सीधी टक्कर
मारुति सुजुकी एक माइक्रो SUV भी बना रही है, जिसे 2026 या 2027 तक लॉन्च करने का प्लान है। ये सीधे-सीधे टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी पॉपुलर गाड़ियों से भिड़ेगी। इसमें भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर जोर होगा, ताकि शानदार माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के साथ खरीदारों को लुभाया जा सके। छोटी लेकिन रग्ड लुक वाली कार चाहिए? तो ये मारुति माइक्रो SUV आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है!
छोटी EV की भी होगी धांसू एंट्री
इलेक्ट्रिक गाड़ियों में मारुति सुजुकी की रफ्तार तेज हो गई है। कंपनी एक छोटी EV पर काम कर रही है, जो eWX कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी। इसका प्रोडक्शन मॉडल लंबा और बॉक्सी डिजाइन वाला होगा, जिससे अंदर भरपूर स्पेस मिलेगा।
प्रीमियम सेगमेंट में 2027 तक नई जनरेशन की मारुति सुजुकी कारें बड़ा अपडेट लेकर आएंगी – नया डिजाइन, लग्जरी केबिन और एडवांस्ड हाइब्रिड सिस्टम। शुरुआती खबरों के मुताबिक इसका रेंज-एक्सटेंडर सेटअप 30 kmpl से ज्यादा का धमाकेदार माइलेज दे सकता है।
मारुति सुजुकी का ये प्लान साफ बता रहा है कि आने वाला समय हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक का है, वो भी किफायती दामों पर।









