---Advertisement---

Mexico Gen-Z Protest : मेक्सिको में Gen-Z का उग्र विरोध तेज, राजधानी में बढ़ा तनाव

---Advertisement---

Mexico Gen-Z Protest : मेक्सिको में हजारों Gen-Z युवा सड़कों पर उतर आए हैं और नेपाल व बांग्लादेश जैसे बवाल मचा रहे हैं। ये विद्रोही और बगावती हो चुके हैं, नेशनल पैलेस के बाहर नारेबाजी कर अपनी मांगें मनवाने में जुटे हैं। प्रदर्शनकारियों का पुलिस व सेना से हिंसक टकराव हो गया। पुलिस-सेना ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया, जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए।

विरोध की असल वजहें क्या हैं?

सरकार की सुरक्षा नीतियों, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, भ्रष्टाचार, लापता लोगों की संख्या, असुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी का विरोध हो रहा है। क्लाउडिया शेनबाम सरकार पर कार्टेल्स से गठजोड़ का आरोप लग रहा है, लोग कह रहे हैं कि कार्टेल की फंडिंग से सरकार चल रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यायिक सुधार और आर्थिक मुद्दों की बिगड़ती हालत से Gen-Z में भारी असंतोष है। 1 नवंबर 2025 को मिचोआकान के मेयर कार्लोस मनजो की हत्या ने आग में घी डाल दिया, जिससे युवा और उग्र हो गए।

कैसे हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन?

प्रदर्शनकारी मैक्सिको सिटी के नेशनल पैलेस के बाहर जमा हो गए, जहां राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम रहती हैं और उनका ऑफिस है। पुलिस-सेना ने बैरिकेडिंग कर पैलेस में घुसने से रोका, तोड़ने की कोशिश में आंसू गैस के ग्रेनेड छोड़े गए। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। विरोध पूरे देश के 50 से ज्यादा शहरों में फैला है, लेकिन फोकस मैक्सिको सिटी पर है। नेशनल पैलेस और आसपास का इलाका छावनी बना दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने सड़कें और मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप कर दी हैं। किसान और ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल पर उतर आए हैं। पुलिस-प्रदर्शनकारियों के टकराव में 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। दो दिन तक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रही। Gen-Z का ये आंदोलन कार्टेल्स के खिलाफ है और सरकार की नीतियों को चुनौती दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment