---Advertisement---

Moto G100 : अब टेंशन फ्री होकर यूज़ करें फोन – न पानी से ख़राब होगा, न गिरने से टूटेगा

---Advertisement---

Moto G100 : लेनोवो ने अपने पॉपुलर Moto G सीरीज में एक और तहलका मचा दिया है। नया Moto G100 फोन अभी सिर्फ चीन में दस्तक दे चुका है। ये फोन प्रीमियम फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आया है, ताकि यूजर्स को एक भरोसेमंद और पावरफुल एक्सपीरियंस मिले।

Moto G100 की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 7000mAh की दमदार बैटरी, जो नॉर्मल यूज में करीब दो दिन आसानी से चल जाएगी। आइए, डिटेल्स में घुसते हैं और बताते हैं Moto G100 के बारे में सबकुछ।

Moto G100 की कीमत और उपलब्धता

Moto G100 को चीन में सिर्फ एक ही वेरिएंट (12GB + 256GB) में लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत CNY 1,399 (करीब 17,500 रुपये) फिक्स कर दी गई है। यहां प्री-सेल अभी लाइव है, और शिपिंग 23 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी। Moto G100 तीन कूल कलर ऑप्शन्स में मिलेगा – Qingfeng Green, Sky Blue और Obsidian Black। Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से पावर्ड ये फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी धूम मचा सकता है।

Moto G100 के फीचर्स

Moto G100 में 6.72 इंच की LCD स्क्रीन लगाई गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है और ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अंदर Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है, जो Adreno 710 GPU के साथ आता है। Moto G100 में रैम को 24GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग स्मूथ रहेगी।

साथ ही, ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन यूनिट भी दी गई है, ताकि फोन का तापमान कंट्रोल में रहे और ओवरहीटिंग की प्रॉब्लम न हो।

कैमरा की बात करें तो Moto G100 के बैक में 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप है, और फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। इनकी फोटोज को और शार्प बनाने के लिए सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और AI टूल्स का इस्तेमाल होगा। डिजाइन और स्ट्रेंथ के मामले में Moto G100 Air Nano Skin मटेरियल से बना है, और IP64 रेटिंग के साथ ये धूल और हल्की पानी की छींटों से सेफ रहेगा।

Moto G100 की असली USP है वो 7000mAh बैटरी, जिसे कंपनी दो दिनों की लाइफ देने का दावा कर रही है। ये फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के मामले में Moto G100 में 5G, WiFi, Bluetooth, NFC, OTG, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स पैक हैं।

Snapdragon 7s Gen 2 के साथ ये फोन गेमिंग और डेली यूज के लिए परफेक्ट लग रहा है। कुल मिलाकर, Moto G100 बजट में प्रीमियम वाइब्स देगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment