Motorola Edge 70 5G : मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 5G जल्द ही वैश्विक बाजारों में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने अभी तक Motorola Edge 70 5G को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऑनलाइन इसकी कथित कीमत और कलर ऑप्शन्स की डिटेल्स लीक हो गई हैं।
खबर है कि Motorola Edge 70 5G में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगी। ये फोन चीन में जल्द लॉन्च होने वाले Moto X70 Air का ग्लोबल रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
इतनी होगी Motorola Edge 70 5G की कीमत (संभावित)
लॉन्च से पहले ही Motorola Edge 70 5G को लेकर एक बड़ा लीक सामने आ गया है। मशहूर टिप्स्टर पारस गुगलानी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर Motorola Edge 70 5G की रैम, स्टोरेज, कलर ऑप्शन्स और कीमत की डिटेल्स शेयर की हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, Motorola Edge 70 5G की कीमत करीब 690 यूरो (लगभग 70,000 रुपये) हो सकती है। ये फोन पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पैनटोन गैजेट ग्रे और पैनटोन लिली पैड जैसे कूल कलर्स में आएगा।
टिप्स्टर ने ये भी बताया कि Motorola Edge 70 5G में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, लॉन्च के वक्त मोटोरोला अन्य वेरिएंट्स भी ला सकता है। अभी तक Motorola Edge 70 5G के अस्तित्व, स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में फैंस को मोटोरोला के ऐलान का इंतजार ही करना पड़ेगा।
ये लीक Motorola Edge 70 5G के कथित रेंडर्स के ऑनलाइन लीक होने के कुछ ही दिनों बाद आया है। रेंडर्स में फोन का फ्लैट डिस्प्ले और थोड़ा उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल दिखा, जिसमें तीन सेंसर लगे हैं। सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट वाला डिस्प्ले नजर आ रहा है। रेंडर्स में कैमरा सेंसर रिंग और मोटो एआई बटन के लिए कलर एक्सेंट रिंग्स का भी हिंट मिला है।
Motorola Edge 70 5G को Moto X70 Air के ग्लोबल वर्जन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि Moto X70 Air इस महीने के अंत में चीन में डेब्यू करेगा, जिसमें स्लिम प्रोफाइल और एआई फीचर्स होंगे। ये स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलेगा।
पुराने Motorola Edge 60 की कीमत और खासियत
Motorola Edge 70 5G कई अपग्रेड्स के साथ Motorola Edge 60 का नया वर्जन हो सकता है। Motorola Edge 60 को इसी साल जून में भारत में 25,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें सिर्फ 12GB रैम + 256GB स्टोरेज का एक ही वेरिएंट था।
फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच डिस्प्ले है और ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा और 5500mAh की दमदार बैटरी मिलती है।









