Moto G100s : मोटोरोला अपने स्मार्टफोन लाइनअप को तेजी से बढ़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने Moto G100 लॉन्च किया था और अब चीन में Moto G100s स्मार्टफोन को पेश कर दिया है।
खबर है कि ये Moto G100 का थोड़ा डाउनग्रेडेड वर्जन हो सकता है, लेकिन इसमें 7000mAh की जबरदस्त बैटरी और 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। कीमत क्या है और क्या खास है Moto G100s में, आइए विस्तार से जानते हैं…
Moto G100s की खास बातें
डेटेकआउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, लेनोवो का Moto G100s स्मार्टफोन (मॉडल नंबर XT2537) को Moto G100 जैसे ही फीचर्स के साथ लाया गया है, लेकिन सेल्फी कैमरे में बदलाव है। Moto G100 में 32 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा था, जबकि Moto G100s में सिर्फ 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी शूटर दिया गया है।
बाकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G100s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर (2.4 गीगाहर्ट्ज तक) है, जो LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।
Moto G100s का डिस्प्ले 6.72 इंच का एलसीडी है, जिसमें 2400×1080 पिक्सेल रेजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस, फुल डीसी डिमिंग और हार्डवेयर लेवल ब्लू लाइट प्रोटेक्शन मिलता है।
कैमरा और बैटरी में दम
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Moto G100s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। Moto G100s की बैटरी 7000mAh की है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Moto G100s में डुअल स्पीकर्स और एनएफसी सपोर्ट भी है। साइज की बात करें तो Moto G100s का डायमेंशन 166.23×76.5×8.6 एमएम है और वजन सिर्फ 210 ग्राम। धूल और पानी से बचाव के लिए Moto G100s में IP64 रेटिंग है।
अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
कीमत की बात करें तो Moto G100s का 8GB+128GB वेरिएंट 999 युआन (लगभग 12,500 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट 1099 युआन (लगभग 13,700 रुपये) में उपलब्ध है। कंपनी ने Moto G100s को ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। Moto G100s की प्री-सेल अगले हफ्ते 7 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। ये फोन पहले BIS और EEC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हो चुका है, यानी Moto G100s जल्द भारत और यूरोप में भी आ सकता है।









