Mouth Ulcers Home Remedy : कई बार पाचन गड़बड़ होने या बदहजमी की वजह से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे मुंह में दर्दनाक छाले निकल आते हैं। ये छाले न सिर्फ खाना खाने में दिक्कत देते हैं बल्कि बोलने तक में जलन महसूस होती है।
अगर आपको भी बार-बार मुंह में छाले निकलते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी तकलीफ को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सूखा नारियल देगा तुरंत ठंडक
सूखे नारियल में नैचुरल ऑयल्स मौजूद होते हैं जो सूजन और जलन को शांत करते हैं। अगर मुंह में छाले हो गए हैं तो दिन में 3-4 बार छोटे-छोटे टुकड़े सूखे नारियल के चबाएं। धी
रे-धीरे चबाने से जो तेल निकलता है, वह छालों पर परत बनाकर जलन को कम करता है और हीलिंग को तेज करता है।
इलायची और शहद का मिश्रण – स्वाद भी, राहत भी
इलायची पाचन सुधारने के साथ-साथ इंफ्लेमेशन को भी कम करती है। 4-5 छोटी इलायची लेकर उसका छिलका सहित पाउडर बना लें।
अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दिन में 3-4 बार छालों पर लगाएं। इलायची की ठंडक और शहद की मॉइस्चराइजिंग प्रकृति मिलकर दर्द और जलन दोनों से राहत देती है।
मुलेठी का पानी – इंफ्लेमेशन के लिए कारगर
मुलेठी की जड़ शरीर में ठंडक लाने और इंफ्लेमेशन घटाने के लिए जानी जाती है। रात में थोड़ी सी मुलेठी की जड़ पानी में भिगो दें।
सुबह उसी पानी से कुल्ला करें और भीगी हुई जड़ को हल्के-हल्के चबाएं। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से छालों में तेजी से आराम मिलता है।
और क्या करें
दिनभर में ज्यादा पानी पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे। मसालेदार और खट्टे भोजन से कुछ दिन परहेज करें।
आंवला, छाछ और फलों का सेवन बढ़ाएं ताकि शरीर की गर्मी कम हो। इन आसान उपायों से आप बिना दवा के ही मुंह के छालों से आराम पा सकते हैं।
अगर छाले बार-बार निकलते हैं या लंबे समय तक बने रहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है।









