Multibagger Stocks : शेयर मार्केट में कुछ ऐसे जादुई शेयर होते हैं जो सालों-साल चुपचाप चलते हैं और फिर एक दिन निवेशकों को करोड़पति बना देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप 10 मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट, जिन्होंने पिछले 28 साल में निवेशकों की किस्मत पलट दी। अगर आपने भी 1998 में इनमें पैसा लगाया होता तो आज आप आराम से रिटायरमेंट मना रहे होते।
नंबर 1 पर किंग है Westlife Foodworld – 19 लाख प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न
इस लिस्ट का बादशाह कोई और नहीं, बल्कि Westlife Foodworld है, जो मैकडॉनल्ड्स इंडिया चलाती है। 1998 में इसका शेयर सिर्फ 0.03 रुपये का था, और आज ये 575 रुपये के पार ट्रेड कर रहा है। मतलब 28 साल में 19,17,039% का खतरनाक रिटर्न! अगर किसी ने उस वक्त 10 हजार रुपये लगाए होते तो आज उसके पास पूरे 19.17 करोड़ रुपये होते। है ना हैरान करने वाला?
Havells India और Eicher Motors ने भी मचाया धमाल
दूसरे और तीसरे नंबर पर Havells India और Eicher Motors का जलवा है। Havells India ने 6,58,600% जबकि Eicher Motors (Royal Enfield वाली कंपनी) ने 4,81,000% का तगड़ा रिटर्न दिया है। यानी 10 हजार रुपये का निवेश Havells India में 6.59 करोड़ और Eicher Motors में 4.81 करोड़ बन जाता।
बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक ने बैंकिंग सेक्टर का डंका बजाया
फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे आगे Bajaj Finance है जिसने 4,10,131% रिटर्न देकर सबको चौंका दिया। इसके ठीक पीछे Kotak Mahindra Bank ने 2,37,303% का शानदार रिटर्न दिया। दोनों कंपनियों ने 10 हजार को कई करोड़ में बदल दिया।
ऑटो-डिफेंस सेक्टर के दो धुरंधर
ऑटो एंसिलरी में Samvardhana Motherson के शेयर ने 2,22,327% का उछाल दिखाया तो डिफेंस की सरकारी दिग्गज Bharat Electronics ने 1,65,600% रिटर्न देकर सबको सलाम ठोका।
घर-घर में दिखने वाली Titan Company भी पीछे नहीं
ज्वेलरी और घड़ियों की मशहूर Titan Company ने 1,47,119% रिटर्न देकर साबित कर दिया कि कंज्यूमर गुड्स में भी बड़ा दम है। वहीं कंस्ट्रक्शन सेक्टर की Shree Cement ने 1,43,957% का कमाल किया।
गोल्ड लोन की छोटी कंपनी भी बन गई करोड़पति मशीन
सबसे बड़ी सरप्राइज Manappuram Finance रही। इस गोल्ड लोन कंपनी ने 1,35,225% रिटर्न देकर दिखा दिया कि छोटा बिजनेस मॉडल भी बड़े-बड़े रिटर्न दे सकता है। 1998 में 10 हजार लगाने वाला आज आराम से करोड़पति है।
ये थे वो 10 मल्टीबगर शेयर जो पिछले 28 साल में सबसे ज्यादा चमके। अब सवाल ये है – अगले 28 साल में कौन से शेयर ऐसा कमाल करेंगे?









