---Advertisement---

National Games: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु में जीते 12 पदक

blank
blank
---Advertisement---


देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पांच दिनों तक चली इस मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में राज्य ने एक स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया। उत्तराखंड के गठन के बाद से अब तक छह राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया गया है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब वुशु में खिलाड़ियों ने इतने पदक अपने नाम किए।

पदक तालिका में उत्तराखंड की मजबूत पकड़

राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत से ही उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने वुशु में जबरदस्त प्रदर्शन किया। राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका का खाता खोला। इसके बाद अचोम तपस ने स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। वहीं, इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी और हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर उत्तराखंड को राष्ट्रीय पदक तालिका के टॉप 11 में पहुंचा दिया।

See also  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले खेलों से बढ़ती है देश की साख

2023 की तुलना में जबरदस्त सुधार

इस साल उत्तराखंड को वुशु में कुल 12 पदक मिले, जिनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य शामिल हैं। जबकि 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में राज्य को वुशु में सिर्फ एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था, जो हर्षित शर्मा ने जीता था। इस बार उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 2022 में गुजरात में हुए 22वें राष्ट्रीय खेलों में तो उत्तराखंड को वुशु में कोई पदक नहीं मिल पाया था। लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से राज्य का नाम रोशन कर दिया।

See also  दिल्ली में आप "दा" की सरकार का जाना तय: महाराज

वुशु में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और राज्य की तैयारियां

इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 390 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 39 स्वर्ण सहित कुल 136 पदकों के लिए मुकाबला हुआ। 28 जनवरी से शुरू होकर यह प्रतियोगिता पांच दिन तक चली और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने हर दिन अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।

निःशुल्क प्रशिक्षण से बदली खिलाड़ियों की तकदीर

वुशु में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2016-17 से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि, शुरुआत में प्रशिक्षण केंद्र के लिए हॉल न मिलने जैसी कुछ परेशानियां आईं, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की। आखिरकार, यमुना कॉलोनी स्थित हॉल में उन्हें अभ्यास का अवसर मिला और आज उनके प्रदर्शन ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर दिया।

See also  सीएम धामी की खास मनोकामना हुई पूरी, त्रिवेणी संगम में मां संग किया पवित्र स्नान

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment