Navratri Sabudana Pakora : नवरात्रि का समय मां दुर्गा की भक्ति और पूजा का होता है। इस खास मौके पर व्रती लोग सिर्फ पूजा में ही नहीं, बल्कि खाने-पीने में भी खास ध्यान रखते हैं।
व्रत के दौरान साबूदाना एक लोकप्रिय विकल्प है। अक्सर व्रती साबूदाने से खीर या खिचड़ी बनाते हैं, लेकिन आप इसे क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े के रूप में भी तैयार कर सकते हैं।
साबूदाने के पकौड़े व्रत में स्नैक्स का परफेक्ट ऑप्शन हैं। यह आसान, स्वादिष्ट और कम सामग्री से बनने वाला व्यंजन है। आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का सरल तरीका।
साबूदाने के पकौड़े के लिए सामग्री
- साबूदाना – 1 कप
- उबला हुआ आलू – 2-3 मध्यम आकार के
- भुनी हुई मूंगफली – 2 चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- जीरा – आधा चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- तेल या घी – तलने के लिए
साबूदाने के पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
एक बाउल में उबले आलू को अच्छी तरह मैश करें। इसमें भिगोया हुआ साबूदाना मिलाएं।
मूंगफली को दरदरा पीस लें और बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इस मिश्रण को डो जैसी कंसिस्टेंसी में तैयार करें। एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और पकौड़ों को सुनहरा होने तक तलें।
गरमा-गरम साबूदाना पकौड़े को हरी चटनी या दही के साथ परोसें।
इस आसान रेसिपी के साथ आपका नवरात्रि व्रत और भी स्वादिष्ट बन जाएगा।







