---Advertisement---

Penny Stock : Pro Fin Capital में विदेशी निवेश की खबर, सोमवार को स्टॉक में हलचल की संभावना

---Advertisement---

Penny Stock : निवेशकों की नजर सोमवार, 17 नवंबर 2025 को पेनी स्टॉक Pro Fin Capital के शेयर पर टिकी रहेगी. कंपनी ने शनिवार देर शाम एक बड़ी खबर दी, जिसके मुताबिक Pro Fin Capital को हॉन्गकॉन्ग की Excellence Creative Ltd. से कंपनी में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए Letter of Intent (LOI) मिला है. इस सौदे की कुल कीमत 22 करोड़ रुपये तय की गई है.

शुक्रवार को Pro Fin Capital का शेयर 1.07 फीसदी गिरकर 9.21 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन इस नए LOI की घोषणा के बाद सोमवार को स्टॉक में जबरदस्त हलचल की उम्मीद जगी है. पेनी स्टॉक होने के बावजूद Pro Fin Capital पिछले कुछ सालों में निवेशकों के लिए मल्टी-बैगर साबित हुआ है, और यही वजह है कि छोटे निवेशकों की नजर इस संभावित डील पर लगी हुई है.

बोर्ड मीटिंग में होगी डील की चर्चा

BSE फाइलिंग में Pro Fin Capital ने बताया कि Excellence Creative Ltd. (Hong Kong) कंपनी में 25 फीसदी तक इक्विटी हिस्सेदारी खरीदना चाहती है. कंपनी का कहना है कि फिलहाल ये सिर्फ LOI है और इस प्रस्ताव पर विस्तार से बातचीत अगली बोर्ड मीटिंग में होगी.

डायरेक्टर अभय गुप्ता ने कहा कि Pro Fin Capital अपने ट्रेडिंग, क्रेडिट और एडवाइजरी सर्विसेज को बड़े स्तर पर ले जाने पर फोकस कर रही है. लॉन्ग-टर्म स्थिर ग्रोथ के लिए कैपिटल का सही अलोकेशन और मजबूत रिस्क मैनेजमेंट कंपनी की टॉप प्राथमिकता है.

पिछले सालों में मिला धमाकेदार रिटर्न

Pro Fin Capital का स्टॉक पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दे चुका है.

  • 5 साल में रिटर्न: 1272 फीसदी से ज्यादा
  • 1 साल में रिटर्न: 207 फीसदी से अधिक
  • 2025 YTD में उछाल: 82.09 फीसदी

हालांकि, पिछले 1 महीने में Pro Fin Capital का स्टॉक 16.97 फीसदी गिरा है, जबकि पिछले 5 सत्रों में 3.34 फीसदी का नुकसान हुआ. Pro Fin Capital का शेयर 9 अक्टूबर 2025 को अपने 52-week high 13.14 रुपये पर पहुंचा था, जबकि 14 नवंबर 2024 को 52-week low 2.94 रुपये रहा. शुक्रवार के क्लोज पर कंपनी का मार्केट कैप 273 करोड़ रुपये था.

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment