---Advertisement---

मेडिकल छात्र का आतंकियों से कनेक्शन, NIA ने दबोचा

---Advertisement---

MBBS Student NIA Detention : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में आतंकवादी संगठनों से कथित संबंधों के चलते एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ के बाद अब उसे रिहा कर दिया है।

सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जानिसुर आलम उर्फ निसार आलम के रूप में हुई है, जो हरियाणा के अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र है और लुधियाना का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि छात्र के परिवार का ताल्लुक उत्तर दिनाजपुर के डालखोला के पास स्थित कोनाल गांव से है। छात्र को शुक्रवार सुबह सुरजापुर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी कैसे हुई और क्या था शक?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आलम को सुरजापुर बाजार से उसके पैतृक घर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय आतंकियों से संबंध के संदेह में एनआईए ने हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने कहा, ‘वह अपनी मां और बहन के साथ पैतृक घर शादी में शामिल होने आया था।

एनआईए अधिकारियों ने मोबाइल टॉवर लोकेशन के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और फिर हिरासत में लिया।’ पूछताछ एनआईए के सिलीगुड़ी ऑफिस में हुई और शनिवार शाम को छात्र को छोड़ दिया गया।

फोन जब्त, दोबारा बुलावा possible

अधिकारी ने आगे कहा, ‘जानिसुर आलम का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जांच एजेंसी की ओर से दोबारा बुलाए जाने पर उसे हाजिर होने को कहा गया है। कुछ दिन पहले परिवार में शादी थी और आलम उसमें शामिल होने घर आया था।’ एनआईए को हाल में दिल्ली में हुए विस्फोट से जुड़ी गतिविधियों में उसके शामिल होने का शक है।

हालांकि, एनआईए ने अभी तक उसके कथित कनेक्शन के बारे में डिटेल नहीं दी है। एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि हिरासत से पहले आलम को इलाके के स्टेशन के पास संदिग्ध तरीके से घूमते देखा गया था।

पूछताछ में भागने की कोशिश, डिवाइस जब्त

केंद्रीय जांच एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद हिरासत में लिया गया। हमें अभी पता लगाना है कि दिल्ली विस्फोट से उसका सीधा लिंक है या नहीं। उसके पास से डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’

संदिग्ध के चाचा ने कहा, ‘वह बहुत शांत और विनम्र लड़का है, हमेशा पढ़ाई में लगा रहता है। किसी और चीज में इंटरेस्ट नहीं। यह सोचना भी मुश्किल है कि उसका किसी ब्लास्ट से कनेक्शन हो।’ निसार की मां ने दावा किया कि उनका बेटा हमेशा कानून मानता रहा है और आरोप समझ से बाहर हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment