Nirahua Amrapali Video : भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है।
दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री इतनी शानदार होती है कि हर बार इनके गाने और सीन फैंस के दिलों में बस जाते हैं।
Bhojpuri Viral Song : काजल राघवानी संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री ने लूटा दिल, वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में इन दोनों का एक पुराना गाना एक बार फिर यूट्यूब पर छाया हुआ है। जी हां, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से लिया गया यह गाना ‘ना जाने का हो गईल बाते आज’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली का रोमांटिक अंदाज़, प्यार भरी नजरें और दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री हर किसी को दीवाना बना रही है।
इस वीडियो को करीब 5 साल पहले ‘Nirahua Music’ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, और अब तक इसे 58 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इतने सालों बाद भी इस गाने की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है, बल्कि हर दिन इसके व्यूज में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लेकर फैंस का प्यार और दीवानगी हमेशा ही देखने लायक रही है।
यही वजह है कि जैसे ही इन दोनों का कोई पुराना या नया वीडियो सामने आता है, वो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगता है।
अगर आपने अब तक यह वीडियो नहीं देखा है, तो यकीन मानिए, आपको जरूर देखना चाहिए।
रोमांस, इमोशन और म्यूजिक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इस गाने को बेहद खास बना देता है।








