Nissan Magnite : भारतीय ग्राहकों के बीच Nissan Magnite एक बेहद पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV बन चुकी है। अगर हम बीते महीने यानी अक्टूबर 2025 की सेल्स की बात करें, तो Nissan Magnite को कुल 2,615 नए खरीदार मिले। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि Nissan Magnite की बिक्री में सालाना आधार पर 16.16% की गिरावट दर्ज की गई।
जी हां, एक साल पहले अक्टूबर 2024 में Nissan Magnite की 3,119 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं, कंपनी का दूसरा मॉडल Nissan X-Trail को पिछले महीने एक भी खरीदार नहीं मिला। तो चलिए, आज आपको Nissan Magnite के फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में डिटेल में बताते हैं, क्योंकि ये SUV अभी भी कई लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
Nissan Magnite का पावरट्रेन कितना दमदार है?
Nissan Magnite के पावरट्रेन की अगर बात करें तो ये दो शानदार पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला है 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेटेड पेट्रोल इंजन, जो 72bhp की मैक्सिमम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क देता है। दूसरा ऑप्शन है 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो ज्यादा पावरफुल है – ये 100bhp पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है।
दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। मार्केट में Nissan Magnite का सीधा मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी पॉपुलर SUVs से है। Nissan Magnite अपनी कीमत और फीचर्स के दम पर इन सबको टक्कर देती है।
Nissan Magnite में मिलते हैं ये शानदार फीचर्स, कीमत भी चौंकाएगी
Nissan Magnite के केबिन की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी भी है, जो ड्राइविंग को मजेदार बनाती है। सेफ्टी के मामले में Nissan Magnite किसी से पीछे नहीं – इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं।
कीमत की बात करें तो Nissan Magnite की एक्स-शोरूम प्राइस सिर्फ 5.61 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 10.75 लाख रुपये तक जाता है। इतने फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ Nissan Magnite सच में वैल्यू फॉर मनी SUV है!









