No Sugar Diet Tips : आजकल लोग हेल्दी खाने और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। नो शुगर डाइट का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें लोग मीठे का सेवन बेहद कम कर देते हैं और केवल नेचुरल फ्रूट्स ही खाते हैं।
लेकिन समस्या तब होती है जब हम हेल्दी समझकर कुछ चीजें खा लेते हैं, जिनमें छुपी होती है ढेर सारी शुगर।
कोल्ड ड्रिंक या मिठाई की तो आसानी से पहचान हो जाती है, लेकिन कई बार हम अनजाने में भी बहुत सारी चीनी खा जाते हैं, जो हमारी हेल्थ और फिटनेस गोल पर असर डाल सकती है।
फ्लेवर्ड दही: हेल्दी या शुगर बॉम्ब?
बाजार में आजकल फ्लेवर्ड दही काफी पॉपुलर हो गए हैं। फिटनेस फ्रीक लोग इन्हें आइसक्रीम की जगह हेल्दी ऑप्शन समझकर खाते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर फ्लेवर्ड दही में छुपी होती है बड़ी मात्रा में शुगर।
यह न केवल आपके हेल्थ को प्रभावित करता है बल्कि फिटनेस गोल्स में भी रुकावट डाल सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सिंपल दही खाएं और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अपने पसंद के फ्रूट्स डालें।
पैकेट जूस: हेल्दी दिखता है, लेकिन है खतरनाक
कई लोग अपनी हेल्थ जर्नी की शुरुआत पैकेटबैंड फलों और सब्जियों के जूस से करते हैं। यह एक हेल्दी ऑप्शन लगता है, लेकिन इनमें भी भर-भर कर शुगर डाली जाती है।
फलों के जूस में फाइबर नहीं रहता और सिर्फ शुगर बचती है, जिससे यह अनजाने में आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जोड़ देता है। इसलिए जूस के बजाय हमेशा फलों को सीधे काटकर खाना ज्यादा फायदेमंद है।
सॉस और केचअप: स्वाद के पीछे छुपा खतरनाक शुगर
सैंडविच या सलाद को टेस्टी बनाने के लिए केचअप और तरह-तरह के सॉस का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें भी छुपी होती है बड़ी मात्रा में शुगर?
खासकर टोमैटो केचअप, बीबीक्यू सॉस और स्वीट चिली सॉस में फ्लेवर बढ़ाने के लिए शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए या तो घर पर सॉस बनाएं या नो शुगर एडेड सॉस का विकल्प चुनें।
ब्रेकफास्ट सीरियल्स: हेल्दी दिखते हैं लेकिन हैं नहीं
आजकल कई लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट के नाम पर सीरियल खाते हैं। लेकिन ज्यादातर मार्केट में मिलने वाले ब्रेकफास्ट सीरियल्स में आर्टिफिशियल फ्लेवर और शुगर भरपूर होती है।
यह आपके वेट गेन का कारण बन सकती है। इसलिए हमेशा लेबल चेक करें और बिना शुगर वाले या लो शुगर वाले सीरियल्स का चुनाव करें।
एनर्जी और प्रोटीन बार: हेल्दी विकल्प या शुगर ट्रैप?
फिटनेस फ्रीक लोग अब सामान्य चॉकलेट की जगह एनर्जी और प्रोटीन बार को पसंद करते हैं। लेकिन इन बार्स में भी कई बार शुगर सिरप मिलाई जाती है। इसलिए इन्हें हेल्दी समझकर खाना सही नहीं है।
हमेशा इंग्रीडिएंट लिस्ट चेक करें और वही बार चुनें जिनमें शुगर एडेड न हो। अंततः, हेल्दी खाने की सोच अच्छी है, लेकिन ध्यान यह रखना जरूरी है कि कौन सी चीजें वास्तव में हेल्दी हैं और कौन सी आपको अनजाने में शुगर दे रही हैं।
सही चुनाव और लेबल चेक करने की आदत से आप अपनी हेल्थ और फिटनेस गोल्स को आसानी से हासिल कर सकते हैं।









