---Advertisement---

Nothing Phone 3a Lite : कम दाम में शानदार लुक वाला नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

---Advertisement---

Nothing Phone 3a Lite : स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही एक नया धमाका होने वाला है। Nothing Phone 3a Lite नाम का ये स्मार्टफोन सीरीज का लेटेस्ट और बजट फ्रेंडली मॉडल बनकर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये Nothing Phone 3a का हल्का और किफायती वर्जन होगा, जो आम यूजर्स के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

कंपनी ने अभी तक Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च पर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन लीक हुई खबरों से कुछ रोचक डिटेल्स सामने आ रही हैं, जो Nothing Phone 3a Lite को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं।

रिपोर्ट्स कह रही हैं कि Nothing कंपनी इस साल के अंत तक Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि ये फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। साथ ही, Nothing Phone 3a Lite का सिंगल वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, ग्लोबल मार्केट के लिए कंपनी एक्स्ट्रा कलर्स या स्टोरेज ऑप्शन्स भी जोड़ सकती है। Nothing Phone 3a Lite जैसे बजट स्मार्टफोन से मार्केट में नई जंग छिड़ने वाली है।

फीचर्स में थोड़ी कटौती, लेकिन वैल्यू फॉर मनी

Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स अभी पूरी तरह रिवील नहीं हुए हैं, क्योंकि ये Nothing Phone 3a से लोअर कैटेगरी का मॉडल होगा। ऐसे में, Nothing Phone 3a Lite में फीचर्स थोड़े लाइट हो सकते हैं। फिर भी, डिजाइन और सॉफ्टवेयर Nothing Phone 3a से मिलते-जुलते रहेंगे। Nothing Phone 3a Lite को लेकर फैंस की चाहत है कि ये स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी साबित हो।

Nothing Phone 3a के धांसू स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 3a Lite से पहले बात करते हैं इसके बड़े भाई Nothing Phone 3a की, जो मार्च 2025 में लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080×2392 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।

Nothing Phone 3a में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, साथ में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। OS की बात करें तो ये Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.1 पर चलता है। यूजर्स को 3 साल तक OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए Nothing Phone 3a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है – 50MP Samsung मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है, जो शार्प पिक्स मिलाएगा। कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Bluetooth 5.4, GPS, Wi-Fi, NFC (Google Pay सपोर्ट के साथ) और USB Type-C पोर्ट सब कुछ है।

बैटरी 5000mAh की है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Nothing Phone 3a Lite भी शायद इसी तरह के फीचर्स पर फोकस करेगा, लेकिन लाइट वर्जन में।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment