Nothing Phone 4a Pro : टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। फेमस ब्रैंड Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a Pro के साथ मार्केट में कदम रखने वाला है।
हाल ही में इस फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया, जिसमें इसका मॉडल नंबर A069P दर्ज है। इसे Nothing Phone 3a Pro का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसका मॉडल नंबर A059P था। कंपनी की पुरानी A-सीरीज नंबरिंग स्ट्रैटेजी से यही पता चलता है कि नया फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
नई रिपोर्ट में क्या है खास
लीक्स के अनुसार, Nothing Phone 4a Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
इससे फोन की परफॉर्मेंस और AI फीचर्स दोनों में बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेंसर में भी सुधार की संभावना है, जिससे वीडियो क्वालिटी और बेहतर होगी।
साथ ही, फोन में 50W से अधिक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Nothing की पहचान बन चुकी Glyph इंटरफेस भी इस फोन का हिस्सा बनेगी, जो यूजर्स को यूनिक विजुअल नोटिफिकेशन एक्सपीरियंस देती है।
हालांकि, फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में और डिटेल्स लीक होने की संभावना है।
Nothing OS 4.0 अपडेट
Nothing अपनी नई OS 4.0 अपडेट भी लॉन्च करने वाली है। इसमें sharper इंटरफेस, क्लीनर क्विक सेटिंग्स, नए लॉक स्क्रीन क्लॉक्स और फ्रेश विजेट्स शामिल होंगे।
Extra Dark Mode और Pop-up View जैसे फीचर्स के साथ मल्टीटास्किंग और बैटरी एफिशिएंसी को और बेहतर बनाया जाएगा।
कैमरा और गैलरी ऐप्स में नए कंट्रोल्स और क्रिएटिव प्रीसेट्स मिलेंगे। AI बेस्ड फीचर्स प्राइवेसी और परफॉर्मेंस दोनों को मजबूत करेंगे।
इसके अलावा, responsive लॉक स्क्रीन, स्ट्रॉंग कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
नई AI प्लेटफॉर्म – Essential
Nothing ने हाल ही में अपना नया AI प्लेटफॉर्म Essential लॉन्च किया है। इसे धीरे-धीरे पर्सनल और AI-नेटिव OS में विकसित किया जाएगा।
Essential प्लेटफॉर्म दो हिस्सों में है:
Essential App – यूजर्स को नैचुरल लैंग्वेज कमांड्स के जरिए अपने पर्सनलाइज्ड ऐप्स बनाने का ऑप्शन देता है।
Playground – यह एक कम्युनिटी-पॉवर्ड स्पेस है जहां यूजर्स ऐप्स और क्रिएशन्स को शेयर, डाउनलोड और रीमिक्स कर सकते हैं।
Nothing Phone 4a Pro और नया OS 4.0, AI प्लेटफॉर्म के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में नया ट्रेंड सेट करने के लिए तैयार है।









