November Smartphone Launches : नवंबर का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। अलग-अलग सेगमेंट में कई कंपनियां अपने धांसू डिवाइसेज लॉन्च करने जा रही हैं, ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हो तो थोड़ा रुक जाओ।
OnePlus 15 और Oppo Find X9 Series जैसे हाई-एंड फ्लैगशिप फोन्स के साथ-साथ Lava Agni 4 जैसा पावरफुल मिडरेंज फोन भी मार्केट में धूम मचाने आएगा। चलिए, आपको डिटेल में बताते हैं कि नवंबर में कौन-कौन से फोन्स लॉन्च होने वाले हैं।
Lava Agni 4
अगले महीने भारतीय ब्रैंड लावा अपना नया मिडरेंज फोन Lava Agni 4 पेश करने जा रहा है, जिसमें मेटल डिजाइन होगा और पिछले मॉडल्स की तुलना में बिल्ड-क्वॉलिटी में जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिलेगा। Lava Agni 4 में हॉरिजेंटल पिल शेप वाला कैमरा आईलैंड दिया जाएगा और इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये के आसपास रह सकती है।
फोन में 6.78 इंच का 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 8350 प्रोसेसर और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। Lava Agni 4 मिडरेंज सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
Realme GT 8 Pro
रियलमी का Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन कैमरा लवर्स को खासा पसंद आने वाला है, क्योंकि इसमें Ricoh GR Optics के साथ कोलैबरेशन वाला कैमरा सेटअप होगा। Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ HyperVision AI चिप मिल सकता है। चाइनीज वेरियंट की बात करें तो Realme GT 8 Pro में 7000mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी और 6.79 इंच का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जाएगा। Realme GT 8 Pro नवंबर में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Oppo Find X9 Series
ओप्पो की Oppo Find X9 Series को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और अब भारतीय मार्केट में नवंबर में इसका धमाका होने वाला है। भारत में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। दोनों ही फोन्स में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर होगा और Android 16 बेस्ड ColorOS 16 फर्मवेयर मिलेगा। Oppo Find X9 Series में AI सपोर्ट वाला कैमरा सेटअप खास हाइलाइट रहेगा। Oppo Find X9 Series फ्लैगशिप यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस बनेगी।
OnePlus 15
वनप्लस का फ्लैगशिप OnePlus 15 ग्लोबल मार्केट और भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इसे OnePlus 13 का सक्सेसर बताया जा रहा है और इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और DetailMax image engine होगा। OnePlus 15 परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में टॉप पर रहेगा।
iQOO 15
वीवो का सब-ब्रैंड iQOO अपना फ्लैगशिप iQOO 15 भारत में नवंबर में लॉन्च करेगा। iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप मिलेगी। इसमें OriginOS 6 सॉफ्टवेयर होगा और 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला iQOO 15 ब्लैक और सिल्वर कलर में आएगा। iQOO 15 गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।









