---Advertisement---

Office Desk Vastu : करियर ग्रोथ के लिए अपनाएं यह आसान ट्रिक, पेन-डायरी रखें सही जगह

---Advertisement---

Office Desk Vastu : हम अक्सर सोचते हैं कि करियर की सफलता केवल मेहनत और स्किल्स पर निर्भर करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ऑफिस डेस्क पर रखी छोटी-छोटी चीजें भी आपके करियर ग्राफ को प्रभावित कर सकती हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, डेस्क सिर्फ काम करने की जगह नहीं, बल्कि यह ऊर्जा का केंद्र होती है। यह हमारे मन और सोच को सीधे प्रभावित करती है।

छोटी-छोटी चीजें जैसे पेन स्टैंड और डायरी, सही दिशा और जगह पर रखने से आपके काम में फोकस, अनुशासन और तरक्की के रास्ते खोल सकती हैं।

पेन स्टैंड का महत्व

वास्तु के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर पेन स्टैंड को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे डेस्क पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।

ध्यान रखें कि टूटी पेन या बिना इंक वाली पेन को डेस्क पर रखना नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और करियर में रुकावट पैदा कर सकता है। हमेशा अपने पेन स्टैंड में काम करने वाली और सही पेन रखें।

डायरी की सही जगह

डायरी भी ऑफिस डेस्क की महत्वपूर्ण चीजों में शामिल है। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना फायदेमंद माना गया है। इस दिशा में डायरी रखने से स्थिरता आती है और काम में निरंतरता बनी रहती है।

रोजाना नोट्स बनाना आपके विचारों को व्यवस्थित करता है और फोकस तथा अनुशासन को मजबूत करता है। डायरी का सही इस्तेमाल आपके प्रोजेक्ट्स और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में मदद करता है।

अन्य जरूरी चीजें

साफ-सुथरी डेस्क: बिखरी हुई डेस्क नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है, इसलिए हमेशा टेबल व्यवस्थित रखें।

पानी की बोतल: डेस्क पर उत्तर दिशा में पानी से भरी बोतल रखने से मौके और अवसर बढ़ते हैं।

छोटी-छोटी आदतें और सही दिशा में रखी चीजें आपके ऑफिस जीवन को आसान और सफल बना सकती हैं।

वास्तु के अनुसार, ये नियम न केवल काम करने की सुविधा बढ़ाते हैं बल्कि करियर में तरक्की के रास्ते भी खोलते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment