Ola Electric : भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर में Ola Electric ने एक नया इतिहास रच दिया है! कंपनी ने सिर्फ चार साल में तमिलनाडु की अपनी फ्यूचरफैक्ट्री (कृष्णागिरि) से 10,00,000वां वाहन तैयार कर लिया है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए Ola Electric ने लिमिटेड एडिशन Roadster X+ लॉन्च किया है।
यह शानदार इलेक्ट्रिक बाइक मिडनाइट ब्लू कलर में आई है, जिसमें स्पोर्टी रेड एक्सेंट्स, कॉपर वेस्ट से बने बैज और ड्यूल-टोन सीट इसे और आकर्षक बनाते हैं। आइए, इस उपलब्धि और Roadster X+ की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
ओला की शानदार EV यात्रा
Ola Electric ने 2021 में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 के साथ EV मार्केट में कदम रखा था। इसके बाद कंपनी ने अपनी रेंज को बढ़ाया और इस साल Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की। इस सफर में कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे बैटरी फायर, सर्विस क्वॉलिटी और ड्यूरेबिलिटी से जुड़े सवाल।
लेकिन इन सबके बावजूद Ola Electric ने हार नहीं मानी। VAHAN डेटा के मुताबिक, अगस्त 2025 में Ola Electric भारत की दूसरी सबसे बड़ी EV टू-व्हीलर कंपनी बनकर उभरी, जो TVS से पीछे रही, लेकिन बाकी सभी कंपनियों को पछाड़ दिया।
कंपनी का बड़ा विजन
Ola Electric के प्रवक्ता ने इस मौके पर कहा, “10 लाख वाहनों का माइलस्टोन हर उस भारतीय का सेलिब्रेशन है, जिसने हम पर भरोसा दिखाया। चार साल में हमने एक आइडिया को भारत के EV लीडर तक पहुंचाया। हमारा मिशन है कि ICE (इंटरनल combustion इंजन) युग को खत्म करें और भारत को ग्लोबल EV हब बनाएं।” कंपनी का यह विजन न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि भारत के EV भविष्य को और मजबूत करने वाला है।
नए मॉडल्स और भविष्य की योजनाएं
Ola Electric ने हाल ही में अपने वार्षिक ‘संकल्प’ इवेंट में कई बड़े ऐलान किए। कंपनी जल्द ही 4680 भारत सेल बैटरी का प्रोडक्शन शुरू करने वाली है। इसके साथ ही दो नए मॉडल्स लॉन्च होंगे- S1 Pro+ (5.2 kWh, 1.70 लाख रुपये) और Roadster X+ (9.1 kWh, 1.90 लाख रुपये)। इनकी डिलीवरी नवरात्रि 2025 से शुरू होगी।
इसके अलावा, जनवरी 2026 में S1 Pro Sport भी लॉन्च होगा, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होगी। ये नए मॉडल्स Ola Electric की रेंज को और मजबूत करेंगे।









