---Advertisement---

OnePlus Ace 6T : 3 दिसंबर को आएगा OnePlus का सबसे पावरफुल फोन, बनाएगा नया रिकॉर्ड

---Advertisement---

OnePlus Ace 6T : अगर आप भी लंबी बैटरी, धांसू परफॉर्मेंस और किफायती दाम वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो खुश हो जाइए! OnePlus ने अपना अगला तगड़ा स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट फाइनल कर दी है। यह फोन 3 दिसंबर 2025 को चीन में धूमधाम से लॉन्च होने वाला है। और सबसे मजेदार बात – भारत में यही फोन OnePlus 15R के नाम से आएगा।

OnePlus Ace 6T में मिलेगा दुनिया का सबसे नया प्रोसेसर

लीक्स के मुताबिक OnePlus Ace 6T दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 5 लगेगा। जी हां, Snapdragon 8 Gen 5! साथ में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलेगी। मतलब गेमिंग हो या हैवी मल्टीटास्किंग, OnePlus Ace 6T सबमें आग लगाने वाला है।

डिस्प्ले ऐसा कि आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

OnePlus Ace 6T में 6.7 से 6.83 इंच की बड़ी OLED/AMOLED स्क्रीन आने वाली है। रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट तो 165Hz तक! स्क्रॉलिंग, गेमिंग या वीडियो देखना – सब कुछ बटर जैसा स्मूथ चलेगा। डिजाइन में मेटल फ्रेम और मेटल कैमरा मॉड्यूल के साथ प्रीमियम लुक मिलेगा।

8000mAh से भी बड़ी बैटरी – OnePlus की अब तक की सबसे बड़ी

जी हां, आपने सही पढ़ा। OnePlus Ace 6T में 8000mAh से ज्यादा की बैटरी आने की खबर है। यानी दो-तीन दिन तक आराम से चलेगा भारी यूज करने पर भी। साथ में फास्ट चार्जिंग भी होगी ताकि जल्दी चार्ज हो जाए।

कैमरा और बाकी धमाकेदार फीचर्स

पीछे 50MP का मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस (शायद 8MP) और आगे 32MP सेल्फी शूटर। फोन को पानी-धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 या IP69K रेटिंग भी मिल सकती है। गर्मी से बचाने के लिए सबसे बड़ा Glacier Cooling सिस्टम भी दिया जा रहा है – लंबी गेमिंग करते रहो, फोन गर्म ही नहीं होगा।

फिलहाल कीमत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन मिड-रेंज प्राइस में फ्लैगशिप फीचर्स देने के लिए OnePlus मशहूर है। तो 3 दिसंबर का इंतजार कीजिए, OnePlus Ace 6T धमाल मचाने आ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment