---Advertisement---

67,000 का OnePlus Pad 3 सिर्फ 46,749 में! ऐसा ऑफर फिर नहीं मिलेगा

---Advertisement---

OnePlus Pad 3 : अगर आप एक पावरफुल और तेज़ टैबलेट की तलाश में हैं तो रुकिए मत! इस समय OnePlus Pad 3 पर भारी-भरकम डिस्काउंट चल रहा है।

कंपनी इसे दुनिया का सबसे तेज़ टैबलेट बता रही है और इसमें 16GB तक रैम के साथ 12,140mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है। चलिए बताते हैं कहाँ और कितना सस्ता मिल रहा है ये शानदार OnePlus Pad 3…

OnePlus Pad 3 की लॉन्च कीमत और अब की डील

OnePlus Pad 3 केवल Wi-Fi वेरिएंट में आता है। लॉन्च के वक्त इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत 47,999 रुपये और 16GB+512GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये रखी गई थी। यह टैबलेट फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू – दो शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

अब Amazon पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

अभी Amazon पर OnePlus Pad 3 का 16GB रैम वाला मॉडल बैंक ऑफर के साथ पूरे 6,250 रुपये सस्ता मिल रहा है। यानी इसकी असली कीमत सिर्फ 46,749 रुपये रह जाती है! वहीं 12GB रैम वेरिएंट पर बैंक डिस्काउंट में 4,750 रुपये तक की छूट मिल रही है। इतना शानदार ऑफर जल्दी खत्म हो सकता है, इसलिए देर न करें।

13.2 इंच का जबरदस्त 3.4K डिस्प्ले

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच का बड़ा 3.4K (2400×3392 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 315 PPI और 89.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है और टच सैंपलिंग रेट 540Hz तक जाता है। साथ ही TÜV Rheinland Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन भी मिला है – यानी घंटों इस्तेमाल करने पर भी आँखें नहीं थकेंगी।

दुनिया का सबसे तेज़ टैबलेट – Snapdragon 8 Elite पावर

कंपनी का दावा है कि Snapdragon 8 Elite चिपसेट की वजह से OnePlus Pad 3 इस समय दुनिया का सबसे तेज़ टैबलेट है। इसमें Adreno 830 GPU, 16GB तक LPDDR5T रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। OnePlus Pad 3 एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलता है, जिससे परफॉरमेंस और स्मूथ रहती है।

कैमरा और 12,140mAh की दमदार बैटरी

OnePlus Pad 3 में पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा और आगे 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी 12,140mAh की है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 18 घंटे तक लगातार वीडियो प्ले कर सकते हैं और सिर्फ 92 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाती है।

साउंड और डिजाइन भी कमाल का

OnePlus Pad 3 में 8 स्पीकर सेटअप है जो थिएटर जैसा साउंड देता है। वजन सिर्फ 675 ग्राम और मोटाई महज 5.97mm – यानी बहुत ही लाइटवेट और स्लिम। कनेक्टिविटी में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7 और USB Type-C पोर्ट है। फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment